Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेएनयू छात्रों को हाई कोर्ट ने दी राहत, कहा- पुरानी फीस पर ही कराएं रजिस्ट्रेशन
देश

जेएनयू छात्रों को हाई कोर्ट ने दी राहत, कहा- पुरानी फीस पर ही कराएं रजिस्ट्रेशन

January 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू के छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके छात्रों को पुरानी फीस के आधार पर ही एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि इन छात्रों से कोई लेट फीस नहीं वसूली जाएगी।

जस्टिस राजीव शकधर की बेंच ने जेएनयू छात्रसंघ की युनिवर्सिटी में बढ़ी हुई फ़ीस को चुनौती देनेवाली याचिका पर जेएनयू प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जेएनयू छात्रसंघ की ओर से वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि जेएनयू प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी। सिब्बल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बारे में शिकायत करने के लिए शिकायत निवारण कमेटी है। युनिवर्सिटी प्रशासन अपने आप छात्र संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को काम करने से नहीं रोक सकता है।

auto

सिब्बल ने कहा कि हाई कोर्ट कई बार जेएनयू प्रशासन को कह चुका है कि अगर छात्र संघ चुनाव को लेकर उनकी कोई आपत्ति है तो शिकायत निवारण कमेटी के समक्ष रखें। इसके बावजूद जेएनयू प्रशासन ने शिकायत निवारण कमेटी के समक्ष कोई बात नहीं रखी। जेएनयू छात्रसंघ ने इस संबंध में कई बार जेएनयू प्रशासन से कहा कि बिना छात्रों के प्रतिनिधित्व के एकेडमिक काउंसिल की बैठक न करें।

जेएनयू छात्रसंघ की ओर से अध्यक्ष आईशी घोष ने अपनी याचिका में मांग की है कि फीस हॉस्टल बढ़ाने का फैसला निरस्त करने का दिशा-निर्देश जारी किया जाए। याचिका में कहा गया है कि छात्रों को पुरानी फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक ही जनवरी 2020 के सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति दी जाए। याचिका में यह भी मांग की गई है कि विंटर रजिस्ट्रेशन फीस जिन्होंने दाखिल नहीं की है, उन पर लेट फीस का जुर्माना न लगाया जाए।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू छात्रसंघ पिछले दो महीने से ज्यादा से बढ़ी हुई फीस के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। इसे लेकर कई बार छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआंदोलन का रास्ता छोड़ कैरियर पर ध्यान दे छात्र : बाबा रामदेव
Next Article झाविमो के रिजेक्टेड माल को कांग्रेस में लाने की जरूरत नहीं : इरफान अंसारी

Related Posts

Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.