Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झाविमो के रिजेक्टेड माल को कांग्रेस में लाने की जरूरत नहीं : इरफान अंसारी
झारखंड

झाविमो के रिजेक्टेड माल को कांग्रेस में लाने की जरूरत नहीं : इरफान अंसारी

January 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की

जामताड़ा। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने शुक्रवार को प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं के बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए जिन लोगों ने दिन-रात मेहनत की, उनकी भावनाओं को दरकिनार कर प्रदीप यादव को सीधे दिल्ली से शामिल कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव जब भाजपा और बाबूलाल के नहीं हुए तो वे कांग्रेस के कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी प्रदीप यादव ने लोकसभा चुनाव में गोड्डा से जबरन महागठबंधन उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और फजीहत करवा दी। कुछ लोग दिल्ली से ही झारखंड कांग्रेस को चलाना चाहते हैं, ऐसे लोगों की अब नहीं चलेगी। प्रदीप यादव की शुरुआती ट्रेनिंग आरएसएस में हुई है और उन्हें कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। इरफान अंसारी ने कहा कि झाविमो के रिजेक्टेड माल को कांग्रेस में लाने की कोई जरूरत नहीं थी। इन्हें भाजपा ने भी ठुकरा दिया है।

एकबार फिर पांच मंत्री पद के लिए दावेदारी

झामुमो ने कांग्रेस आलाकमान को चार विधायक पर एक मंत्री के फॉर्मूले के लिए तैयार कर लिया था और 16 विधायकों के साथ कांग्रेस के पास चार ही मंत्री रहने की संभावना थी। वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस के 18 विधायक हो जाएंगे और दावा पांच पदों के लिए फिर से किया जा सकता है।

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के इन दोनों नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही इन्हें झारखंड कांग्रेस में शामिल कराया जा सकता है। दोनों को पार्टी में शामिल कराने के लिए सहमति मिलने के बाद ही यह मुलाकात हुई। चर्चा है कि इन्हें पार्टी अथवा सरकार में शीघ्र ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेएनयू छात्रों को हाई कोर्ट ने दी राहत, कहा- पुरानी फीस पर ही कराएं रजिस्ट्रेशन
Next Article बीजिंग : कोरोनावायरस के कारण भारतीय दूतावास में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम रद्द

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.