Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 09:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिकन एयरलाइन में एक शख्स ने नशे की हालत में सहयात्री पर किया पेशाब
देश

अमेरिकन एयरलाइन में एक शख्स ने नशे की हालत में सहयात्री पर किया पेशाब

March 5, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi. न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना उड़ान संख्या एए-292 में हुई, जिसने शुक्रवार को रात 9 बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी और शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने कहा कि एक अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है जिनकी पहचान आर्य वोहरा के रूप में हुई। वह नशे की हालत में था और उसने नींद में कपड़ों में ही पेशाब कर दिया, जिससे बगल में बैठा हुआ यात्री भी गीला हो गया। इसके बाद यात्री ने चालक दल से शिकायत की। उन्होंने बताया कि पीड़ित यात्री पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था, क्योंकि आरोपी छात्र ने माफी मांग ली थी तथा शिकायत करने से उसका करियर खतरे में पड़ सकता था।

बहरहाल, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और इस मामले की सूचना इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण विभाग को दी। चालक दल को घटना के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने पायलट को इसकी सूचना दी, जिसने एटीसी को मामले की जानकारी दी। एटीसी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिसने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। हवाई अड्डे पर एक अन्य सूत्र ने कहा कि घटना का पता चलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ एयरलाइन का खुद का सुरक्षा दल हरकत में आया। विमान से उतरने के बाद आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार अगर कोई यात्री अनुचित व्यवहार का दोषी पाया जाता है तो उसे किसी खास अवधि तक उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में नशे की हालत में किसी यात्री के सह-यात्री पर पेशाब करने की यह दूसरी घटना है। एयर इंडिया की 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें शंकर मिश्रा नामक यात्री ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। यह घटना मीडिया में एक खबर के जरिए करीब एक महीने बाद सामने आई थी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। उसे करीब एक महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय ने नियम के अनुसार, इस घटना की 12 घंटे के भीतर सूचना न देने के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि मिश्रा को चार महीने के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेटपैक सूट से सीमा की सुरक्षा करेंगे भारतीय सैनिक, दुश्मन पर रहेगी नजर
Next Article HOLI Fastival: द्विअर्थी गानों के शोर में गुम होती जा रही है होली लोक परंपरा

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.