Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 06:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत ने पतरातू में पर्यटन विहार का काटा फीता, क्या बोल गये… देखें
Headlines

सीएम हेमंत ने पतरातू में पर्यटन विहार का काटा फीता, क्या बोल गये… देखें

May 11, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

RANCHI. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को प्रकृति ने कई खूबसूरत सौगातें दी है। इस राज्य को खनिज-संपदा के लिए तो जाना ही जाता है। इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम एवं मनमोहक वादियां और धार्मिक स्थल भी आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के पर्यटक स्थल और भी खूबसूरत हों। यहां सैलानियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें।

देश- दुनिया के सैलानियों का यह आकर्षण का केंद्र बनें। सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर उसे चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। मौका था पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में नवनिर्मित वीआईपी गेस्ट हाउस “पर्यटन विहार” के उद्घाटन का। सीएम हेमंत ने कहा कि इस पहल से पर्यटन के मानचित्र पर झारखंड को एक अलग पहचान मिलेगी। मौके पर सीएम ने करीब 12 करोड़ 92 लाख रुपए की 6 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • यहां पिकनिक मनाएं, पर डैम को नुकसान ना पहुंचाएं

सीएम हेमंत ने लोगों से कहा कि यह पर्यटक स्थल आपकी संपत्ति है। आप यहां पिकनिक मनाएं। घूमे- फिरे और मनोरंजन करें। लेकिन, इसे किसी भी सूरत में नुकसान ना पहुंचाएं। इसे प्रदूषित नहीं करें। पूरे परिसर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। सरकार किसी भी पर्यटक स्थल के आधारभूत संरचना को मजबूती दे सकती है, लेकिन इसे चलाना और सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।

  • आसपास के क्षेत्रों का होगा विकास, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सीएम हेमंत ने कहा कि एक पर्यटक स्थल के रूप में पतरातू डैम की एक अलग छवि बन रही है। यहां आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका सीधा पायदा यहां के लोगों को मिलेगा। इससे एक तरफ आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा, वहीं रोजगार के भी नए अवसर बढ़ेंगे। यह सिर्फ एक डैम नहीं है, बल्कि आपकी आमदनी का एक बड़ा स्रोत भी है। सीएण ने यह भी कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है।

  • डैम एरिया का नहीं हो अतिक्रमण

सीएम ने कहा कि पतरातू डैम कैचमेंट एरिया का सीमांकन किया जाएगा। ताकि, इसका अतिक्रमण नहीं हो और इसे सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डैम परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें।

  • जल्द मिलेगी रोपवे की सौगात : मंत्री हफीजुल हसन

राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने पतरातू डैम परिसर को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पतरातू और नेतरहाट के लिए भी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। वहीं, पतरातू डैम में वाटर एक्टिविटीज तथा वाटर स्पोर्ट्स भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

  • 6 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

मौके पर सीएम हेमंत ने करीब 12 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्घाटन और 5 करोड़ 82 लाख रुपए की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा समारोह में पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा, विधायक अम्बा प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव एवं रामगढ़ के डीसी और एसपी समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBSF का गौरवशाली रहा है इतिहास, हम सभी को इस पर गर्व: गवर्नर
Next Article Reward Squad App क्या है और पैसे कैसे कमाए?

Related Posts

Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
Headlines

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026
Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.