Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BSF का गौरवशाली रहा है इतिहास, हम सभी को इस पर गर्व: गवर्नर
Headlines

BSF का गौरवशाली रहा है इतिहास, हम सभी को इस पर गर्व: गवर्नर

May 11, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

RANCHI. गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि बीएसएफ का गौरवशाली इतिहास रहा है, इस पर हम सभी को गर्व है। हमारे बहादुर जवान राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने के साथ आतंकवाद, तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सदैव सचेत रहते हैं और अथक परिश्रम करते हैं।

राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण व कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। मौका था हजारीबाग के बीएसएफ मेरू कैम्प में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह का। गवर्नर ने सभी प्रशिक्षु उप-निरीक्षक को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों को मातृभूमि की सुरक्षा और सेवा करने का अहम अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आपने जिस करियर को चुना है, वह चुनौतीपूर्ण व सम्मानजनक है। राष्ट्र की सुरक्षा का अहम दायित्व आप पर है। गवर्नर ने बीएसएफ के परिजनों का भी आभार प्रकट किया।

auto

गवर्नर ने उप निरीक्षकों द्वारा प्रदर्शित परेड की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रशिक्षण के दौरान आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत को दर्शाता है। गवर्नर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने 1971 के युद्ध में अपनी दक्षता व साहस का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। देश के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिये बीएसएफ को सलाम है।

समारोह में बीएसएफ के जवानों द्वारा बैंड डिस्प्ले एवं योगा का भी प्रदर्शन किया गया। गवर्नर सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगाये गये शस्त्र प्रर्दशनी का अवलोकन किया। मौके पर विधानसभा सदस्य मनीष जयसवाल, हजारीबाग जोन के डीआईजी, डीसी नैंसी सहाय, पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे समेत बीएसएफ मेरू कैम्प के अधिकारीगण और जवान मौजूद थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमां का इलाज करवाने के ‎लिए बच्चे ने रखा ‎किडनी बेचने का प्रस्ताव
Next Article सीएम हेमंत ने पतरातू में पर्यटन विहार का काटा फीता, क्या बोल गये… देखें

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.