Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 11:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मटन-पुलाव के चक्कर में हो गई ‎पिटाई, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पार्टी में मची भगदड़
बिहार

मटन-पुलाव के चक्कर में हो गई ‎पिटाई, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पार्टी में मची भगदड़

May 15, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंगेर। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की मटन पार्टी में जमकर हंगामा हुआ। मटन-पुलाव खाने आए लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, और जमकर मारपीट हुई। मुंगेर के पोलो मैदान में बना पंडाल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है ‎कि पहले हम तो पहले हम के चक्कर में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। यहां पर खाने को लेकर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। इसमें सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में मटन-पुलाव महाभोज का आयोजन किया। इसमें मटन का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमलोग भी पहुंच गए। तभी मटन खाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में लड़ने लगे। मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

हालांकि, पुलिस ने पहले तो बेहद संवेदनशीलता दिखाई और हालात पर काबू पाने की को‎शिश की। जब लोग नहीं माने तो सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ दिया। जैसे ही पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पिटाई से बचने के लिए कार्यकर्ता गिरते-पड़ते वहां से भागने लगे। इसमें सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल हो गए। गुस्साए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष के साथ भी धक्कामुक्की की। ललन सिंह के मटन-पुलाव पार्टी में 35 हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, 8 गिरफ्तार
Next Article सिद्धारमैया का कर्नाटक की कमान, डीके डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष

Related Posts

Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
Headlines

आधी रात टली अनहोनी : विक्रमशिला सेतु का पिलर 133 धंसा, 33 मीटर हिस्सा गंगा में समाया

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.