Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 12:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र की बीजेपी नेता सना खान जबलपुर से लापता
Headlines

महाराष्ट्र की बीजेपी नेता सना खान जबलपुर से लापता

August 9, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jabalpur. महाराष्ट्र बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता सना खान जबलपुर आकर लापता हो गई हैं। मंगलवार को सना के परिजन उन्हें तलाशते हुए जबलपुर पहुंचे और यहां उन्होंने गोराबाजार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार नागपुर के मानकापुर इलाके में रहने वाली सना खान ने छह महीने पहले बिलहरी निवासी ढ़ाबा संचालक अमित साहू (पप्पू) से विवाह किया था। एक अगस्त को वह अपनी मां को सूचना देकर जबलपुर के लिए निकली थीं। दो अगस्त को सना ने रिश्तेदार इमरान को फोन कर जबलपुर पहुंचने की जानकारी दी। इसी दिन शाम को उन्होंने दोबारा इमरान से फोन पर बात कर अमित साहू द्वारा मारपीट करने की बात कही।

auto

इमरान ने यह जानकारी सना की मां मेहरुन्निसा को दी। मेहरुन्निसा ने सना से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके तीनों मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद उन्होंने ढ़ाबा संचालक अमित साहू को फोन किया। टालमटोल के बाद अमित ने बताया कि विवाद के बाद सना अकेले घर से निकल गई थीं। वह कहां गईं, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं।

इसके बाद सना के भाई मोसिन, मोबिन खान और अन्य परिजनों के साथ मंगलवार को जबलपुर पहुंचे और गोराबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित ने उनकी बहन की हत्या कर शव को हिरण नदी में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस अमित के बिलहरी स्थित घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। मोसिन व मोबिन का आरोप है कि ढाबे में काम करने वाले एक नौकर ने उनसे बताया कि दो अगस्त को अमित अपनी कार लेकर पहुंचा था, जिसकी डिक्की में खून लगा हुआ था।

जबलपुर कैंद थाने की सीएसपी तुषार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर निवासी सना खान उर्फ हिना के परिजन गोराबाजार थाने पहुंचे हैं, जहां बताया कि सना लापता है। उन्होंने नागपुर में सना की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जाने..
Next Article पुलिस और असम राइफल्स के बीच तकरार जारी, बीजेपी भी विरोध में उतरी

Related Posts

Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.