Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 10:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डुमरी उप चुनाव की मतगणना आठ को, 24 राउंड में होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
झारखंड

डुमरी उप चुनाव की मतगणना आठ को, 24 राउंड में होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

September 7, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। डुमरी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव की मतगणना पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में शुक्रवार को होगी। वज्रगृह के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के चलते खाली सीट पर हुए उप चुनाव में मंगलवार को वोट डाले गये। यहां 64.84 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान संपन्न होने के बाद देर रात तक सभी 373 बूथों की ईवीएम वज्रगृह में जमा कराई गई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के बाद ईवीएम को वज्रगृह से लाकर कॉउंटिंग हॉल में रखा जायेगा। रुझान मतगणना शुरू होने के एक घंटे के अंदर आ जायेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 24 राउंड में पूरा होगा।

प्रत्येक राउंड में 16 बूथों की काउंटिंग होगी। मतगणना हॉल में 16 टेबल बनाए गए हैं। एक टेबल ईटीपीबीएस के लिए उपलब्ध होगा। एक आरओ का टेबल होगा, जिस पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और 25 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति केंद्र के अंदर होगी। इस तरह से शाम चार बजे तक मतगणना कार्य पूर्ण होने की संभावना है। मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा रखा है।

आरक्षी अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि बाजार समिति में वज्रगृह की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतगणना के दिन भी केंद्र पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। आठ सितंबर को गिरिडीह बाजार समिति में मतगणना होगा। इसको लेकर आईएनडीआईए गठबंधन और एनडीए की ओर से तैयारी की जा रही है।

मतों की गिनती के दौरान कार्यकर्ताओं को काउंटिंग हॉल में भेजने का निर्णय लिया गया है। सभी का पास बनवाया जा रहा है। इन लोगों को संगठन की ओर से कई निर्देश भी दिये जा रहे हैं।ईवीएम में बंद है छह प्रत्याशियों का भाग्यउप चुनाव में छह प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद है।

इनमें आईएनडीआईए समर्थित झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री बेबी देवी, एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी, एआईएमएआई के अब्दुल मोबिन रिजवी, निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरि व रोशन लाल तुरी शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचेहल्लुम पर निकला भव्य जुलूस, या हुसैन या अली के लगे नारे
Next Article रामगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई भैंस, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Related Posts

Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.