Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 01:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एयर शो में टकराए दो प्लेन, दोनों पायलटों की मौत
Headlines

एयर शो में टकराए दो प्लेन, दोनों पायलटों की मौत

September 19, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्लेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Washington : अमेरिका के नेवादा प्रांत के रेनो शहर में आयोजित एक एयर शो में दो प्लेन आपस में टकरा गए। इस टक्कर में दोनों प्लेन के पायलटों की मौत हो गयी। अमेरिका के नेवादा प्रांत के रेनो शहर में विमानों की दौड़ और करतबों के प्रदर्शन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। पिछले पचास वर्षों से आयोजित हो रहे रेनो एयर शो अमेरिका के प्रमुख एयर शो आयोजनों में से एक है। हर साल औसतन एक लाख से ज्यादा लोग इस एयर शो को देखने पहुंचते हैं। इस बार भी एयर शो पूरे उल्लास के साथ चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने जानकारी दी कि टी-6 गोल्ड रेस की समाप्ति के दौरान लैंडिंग के समय दो विमान आपस में टकरा गए। विमानों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों विमानों के कलपुर्जे उछल कर कई किलोमीटर दूर तक गिरे। हादसे में दोनों विमानों के पायलटों के मारे जाने की पुष्टि भी की गई है।

रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने बयान में बताया कि हादसे में मारे गए पायलटों की पहचान निक मैके और क्रिस रशिंग के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि दोनों पायलट कुशल विमान चालक थे और टी-6 वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता थे। दोनों पायलटों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद एयर शो को रद्द कर दिया गया है। अमेरिका के फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। विमानों के मलबे की जांच की जा रही है। जांच में हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : इस देश में डोली धरती, बिस्तर छोड़कर भागे लोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस देश में डोली धरती, बिस्तर छोड़कर भागे लोग
Next Article 103 लड़ाकू विमानों ने ताइवान की तरफ भरी उड़ान

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.