Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 01:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिंदुओं को जान का खतरा बता हिंदू फोरम कनाडा ने मांगी सुरक्षा
दुनिया

हिंदुओं को जान का खतरा बता हिंदू फोरम कनाडा ने मांगी सुरक्षा

September 22, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कनाडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Otawa : कनाडा में हिंदुओं के सिर पर जान का खतरा मंडरा रहा है। हिंदू फोरम कनाडा ने सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। जून माह में अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर आरोप लगाए जाने के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय भी चिंतित हैं। रही सही कसर भारत में आतंकवादी के रूप में चिह्नित गुरपतवंत पन्नू ने हिंदुओं को देश छोड़कर जाने की धमकी देकर पूरी कर दी है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया भी है और भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहता है।

अब इस मसले पर कनाडा के अल्पसंख्यकों के बीच काम कर रहे मानवतावादी संगठन हिंदू फोरम कनाडा ने कनाडा के सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लीब्लेंक को पत्र लिखकर खालिस्तान समर्थक आतंकियों के खतरे को देखते हुए हिंदू समुदाय की सुरक्षा की मांग की है। फोरम ने पन्नू के बयानों के संबंध में इस मामले पर ध्यान देने और अहम कदम उठाने की मांग की है।

पत्र में अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया गया है। इसका सीधा प्रभाव कनाडा के नागरिकों पर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली नफरती वीडियो ने हिंदुओं की चिंता और भी बढ़ा दी है। फोरम ने पत्र में विश्वास व्यक्त किया है कि कनाडाई अधिकारी इस मामले में निर्णायक कदम उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में नहीं पहुंचे चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना UP : राष्ट्रपति
Next Article कनाडा में मारा गया गैंगस्टर, विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.