Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 02:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कनाडा में मारा गया गैंगस्टर, विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Headlines

कनाडा में मारा गया गैंगस्टर, विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

September 22, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गैंगस्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Otawa : कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के राजनयिक घमासान के बीच एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर की हत्या हो गयी है। भारतीय जांच एजेंसी एनआईए की वांछित सूची में शामिल सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गयी है। गैंगवार में हुई इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंस विश्नोई गैंग ने ली है।

जानकारी के मुताबिक कनाडा के मनितोबा प्रांत के विन्नीपेग में सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गयी। उस पर 15 राउंड गोलियां चलाई गयीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्ष 2017 में भारत से भाग कर कनाडा पहुंचा सुक्खा खालिस्तान समर्थक था। भारतीय जांच एजेंसी, एनआईए द्वारा जारी की गयी 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में सुक्खा शामिल था। उसे खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। वह कनाडा में बैठकर अपने गुर्गों से भारत में रंगदारी वसूलता था।

लॉरेंस गैंग ने गैंगस्टर सुक्खा के कत्ल की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा की सुक्खा बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था। सुक्खा को हेरोइन का आदी नशेड़ी बताकर कहा गया है कि उसने सिर्फ अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए बहुत घर उजाड़े थे। उसकी हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लारेंस विश्नोई गैंग ने लिखा है कि सुक्खा ने गुरलाल बराड़, विक्की मिड्डूखेड़ा, संदीप नंगल अंबिया की हत्या करवाई थी। दावा किया गया है कि सुक्खा को उसके किए हुए पापों की सजा मिल गयी है। साथ ही लारेंस गैंग ने अपने बाकी दुश्मनों को भी सजा देने की बात कही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिंदुओं को जान का खतरा बता हिंदू फोरम कनाडा ने मांगी सुरक्षा
Next Article भारत से कुछ और राजनयिकों को वापस बुलाएगी कनाडा सरकार

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.