Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सैकड़ों युवा आजसू पार्टी में शामिल
Headlines

सैकड़ों युवा आजसू पार्टी में शामिल

September 23, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आजसू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : आजसू के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में खूंटी, बोकारो, रांची, हजारीबाग, गोड्डा जिले से आए सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। समारोह को संबोधित करते हुए आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश के युवा परेशान हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। सरकार ना रिक्त पदों को भर पा रही है और ना रोजगार के अन्य विकल्प पर सोच रही है।

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए युवाओं से कहा कि युवा नेतृत्व और नवीन सोच से राज्य के नवनिर्माण के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। राज्य के सभी युवाओं में नेतृत्व की क्षमता है, जिसे तराशने और निखारने का प्लेटफार्म आजसू देगी। पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के बीच से नेतृत्वकर्ता तैयार करना है। युवा अपने भविष्य के साथ साथ राज्य के भविष्य के लिए भागीदार बन सकते हैं।

महाधिवेशन को लेकर महतो ने कहा कि 29, 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को होने वाले पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन का लक्ष्य राज्य के लोगों को एक मंच देना और संवाद से समाधान ढूंढना है। इस ऐतिहासिक महाधिवेशन में शामिल होने के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी जगह से 99905 99905 पर मिस कॉल देकर पंजीकरण करा सकते हैं।

इन्होंने ली सदस्यता

जब्बार खान और सिद्धार्थ सिंह की अगुवाई में रांची से अंकित पन्द्रेवाल, संदीप कुमार, कुशेन्द्र कुमार महतो, सर्वेश्वर महतो,संजय कुमार, हेमलता उपाध्याय, मधुशिमता गुड्डू, शोभा कुमारी, प्रभा कुमारी, सरिता कुमारी, संजू कुमारी, सीता कुमारी,सुनीता देवी, प्रियंका कुमारी, हजारीबाग से राहुल शर्मा, कृष्णा राणा, सुभाष शर्मा, खूंटी से बागो लकड़ा,बोकारो से चन्दन हाजरा, गोड्डा से मदरा कुमार महतो एवं अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसे भी पढ़ें : खड़े हाइवा से टकराई बाइक, युवक ने तोड़ा दम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखड़े हाइवा से टकराई बाइक, युवक ने तोड़ा दम
Next Article पड़ोसी सबसे पहले पीओके खाली करे : पेटल गहलोत

Related Posts

झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.