Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खड़े हाइवा से टकराई बाइक, युवक ने तोड़ा दम
Headlines

खड़े हाइवा से टकराई बाइक, युवक ने तोड़ा दम

September 23, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाइवा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य एनएच-98 पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। गुरुवार की रात खड़े हाइवा में पीछे से बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक हाइवा को लेकर मौके से भाग निकला।

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा डिहवार स्थान के समीप हुई। युवक की पहचान कंडा पंचायत के पिपरा गांव निवासी शिवकुमार सिंह का पुत्र सुनील सिंह (25) के रूप में हुई है। शुक्रवार को एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे मेदिनीनगर में सरिया सेटरिंग का काम कर सुनील सिंह एवं मंजीत मेहता बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच तुकबेरा में एनएच किनारे खड़े हाइवा में पीछे से बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। मंजीत का इलाज किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है। मृतक की दो बेटी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है।

पिछले सात दिनों के दौरान एनएच-98 पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। नावाबाजार की घटना से पहले गत शनिवार एवं बुधवार को हरिहरगंज थाना क्षेत्र के दो हादसे हुए, जिसमें बिहार के दो युवकों की जान चली गई। शनिवार 16 सितम्बर को हरिहरगंज शहर के हीरो शोरूम के समीप एक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी। मृतक की पहचान सीमावर्ती बिहार के अंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा गांव निवासी सरोज पांडेय (45) के रूप में हुई थी।

इसे भी पढ़ें : बाबा बनकर ले उड़ा लाखों के जेवरात

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबा बनकर ले उड़ा लाखों के जेवरात
Next Article सैकड़ों युवा आजसू पार्टी में शामिल

Related Posts

झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.