WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के चान्हो के नकटा पहाड़ पर घूमने आये 8 लोग ठनका का शिकार हो गये। इनमें से दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 6 लोग बेतरह जख्मी हो गये। मिली जानकारी के अनुसार नकटा पहाड़ पर घूमने के लिए चक्रधरपुर और रांची से आठ पर्यटक आये थे। इसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें दोनों चपेट में आ गए। मृतकों का नाम अफाउल अंसारी और मो रजा शामिल हैं जबकि घायलों में मो साद्दीक, आमिर जेब, अतीक इकबाल, आसिफ अंसारी व मोबस्सीर सोहैल शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कैश वैन की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी

