Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 07:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश को 41000 करोड़ की सौगात देने जा रहे पीएम मोदी… जानें क्या
Headlines

देश को 41000 करोड़ की सौगात देने जा रहे पीएम मोदी… जानें क्या

February 26, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : पीएम नरेन्द्र मोदी आज दिन के करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स में करीब 41,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इस मौके पर पीएम कुछ परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्योरा भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। साथ ही पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर विज्ञप्ति जारी कर विस्तार से जानकारी साझा की है।

पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इससे पहले पीएम ने लगातार रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है। इस प्रयास के बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’ के रूप में कार्य करेंगे। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी।

Advertisement Advertisement

विज्ञप्ति के मुताबिक, इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। साथ ही इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

पीआईबी के अनुसार, इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। लगभग 385 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान सुविधाओं को अलग कर दिया गया है। यह शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ता है। इस केंद्रीय वातानुकूलित स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे कि एयर कॉनकोर्स, कंजेशन फ्री सर्कुलेशन, फूड कोर्ट और ऊपरी व निचले बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग स्थान है।

पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, इसके अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। ये रोड ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं। लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता और दक्षता में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें : जीत और हार दोनों में समभाव की भावना : गवर्नर

इसे भी पढ़ें : 4 दिनों तक कई ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले……

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजिस्म और दौलत का भूखा दगाबाज आशिक… जानें
Next Article दिग्गज गजल सम्राट पंकज उधास नहीं रहे

Related Posts

Headlines

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Headlines

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Headlines

सरहुल में किसी को नहीं होगी कोई दिक्कत, DC-SSP ने संभाली कमान

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026

सरहुल में किसी को नहीं होगी कोई दिक्कत, DC-SSP ने संभाली कमान

March 15, 2026

पांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

March 15, 2026

जेल की सलाखों के बीच उम्मीद की सुबह, 6 बंदियों को मिली आजादी

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.