Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिर्फ एक शक में किया गया था राहुल का सिर धड़ से अलग… जानें
Headlines

सिर्फ एक शक में किया गया था राहुल का सिर धड़ से अलग… जानें

December 23, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Khunti : पत्नी से अफेयर के शक में 26 साल के राहुल प्रधान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। राहुल प्रधान का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। इस कांड को मशीह डहांगा, पांडेया मुंडा, एसी लादुरा उर्फ लदुरा पूर्ति और मदिराय मुंडा उर्फ मादी ने मिलकर अंजाम दिया था। मर्डर की सारी प्लानिंग बंदगांव के बमनोम निवासी मशीह डहांगा ने की थी। मुरहू के सिरका टोली निवासी पांडेया मुंडा, एसी लादुरा उर्फ लदुरा पूर्ति, और सायको के सैदवा डाउडीह निवासी मदिराय मुंडा उर्फ मादी ने उसका साथ दिया था। मशीह डहांगा को शक था कि उसकी पत्नी का डुमरदगा गांव के रहने वाले राहुल प्रधान के साथ चक्कर चल रहा है। इस बात को लेकर कई दफा दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। धीरे-धीरे यह झगड़ा काफी बढ़ गया था। इसके बाद मशीह डहांगा ने राहुल को अपने रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया और तय प्लानिंग के अनुसार राहुल का काम तमाम कर दिया। इस बात का खुलासा आज खूंटी के DSP वरुण रजक ने किया।

DSP ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। संदेही गुनहगारों ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि तय प्लानिंग के अनुसार मशीह ने अपने दोस्त लादुराय से राहुल को फोन करा कर खूंटी शहर के बाजारटांड़ बुलाया। उसके बाद काम दिलाने की बात कहकर राहुल को खूंटी के मशहूर पर्यटन स्थल रानीफॉल के पुल के पास ले जाया गया। जहां पहुंचने पर पहले राहुल को जमकर धुना गया और बाद में गला काटकर उसकी हत्या कर दी गयी। राहुल की हत्या करने के बाद उसका कटा सिर जंगल में फेंक दिया गया, जबकि धड़ को रानीफॉल के नदी में फेंक कर अपराधी फरार हो गये।

यहां याद दिला दें कि बीते एक अक्टूबर को रानीफॉल के सारजोमइकिर के पास सिर कटी लाश बरामद की गयी थी। कोई साक्ष्य-सबूत नहीं, कोई पहचान नहीं, केस पूरी तरह से ब्लाइंड था। इस ब्लाइंड केस को खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने काफी गंभीरता से लिया था। इस कांड का खुलासा करने की जिम्मेदारी DSP वरुण रजक की देखरेख में गठित टीम को दी गयी। जांच के दरम्यान सीडीआर, टेक्निकल सेल और मुखबिरों की मदद के बाद मृतक की पहचान की गयी और आरोपियों का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने एक संदेही गुनहगार को कस्टडी में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ही संदेही ने हत्याकांड की प्लानिंग पुलिस को बता दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतक का साइकिल, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया।

इस ब्लाइंड केस को सुलझाने में खूंटी DSP वरुण रजक, इंस्पेक्टर किशुन दास, सायको थानेदार मुकेश कुमार हेंब्रम और बीरेंद्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : हटिया विस सीट से चुनाव लड़ने वाला ओम प्रकाश गुप्ता अरेस्ट… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकमाई में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2 ने बनाया रिकॉड
Next Article इस रोज से शुरू होगा CM नीतीश की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.