Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 08:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाकुंभ गये ‘IIT बाबा’ अभय सिंह जुना अखाड़े से निष्कासित
Headlines

महाकुंभ गये ‘IIT बाबा’ अभय सिंह जुना अखाड़े से निष्कासित

January 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IIT
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mahakumbh : महाकुंभ 2025 में “IIT बाबा” के नाम से प्रसिद्ध अभय सिंह को शनिवार रात जुना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया। यह कार्रवाई उनके गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के प्रति अपशब्दों के इस्तेमाल के कारण की गई। जुना अखाड़ा ने स्पष्ट किया है कि साधु जीवन में गुरु के प्रति श्रद्धा और अनुशासन अनिवार्य है, और जो इसका पालन नहीं करता, वह संन्यासी नहीं हो सकता।

जुना अखाड़े के प्रमुख संरक्षक महंत हरि गिरि ने कहा, “अभय सिंह का कृत्य गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के सिद्धांतों के खिलाफ है। गुरु का अपमान करने से सनातन धर्म और अखाड़े का अपमान होता है।” उन्होंने बताया कि अखाड़े के सभी सदस्यों को सख्त अनुशासन का पालन करना होता है और अभय सिंह ने गुरु के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करके इन नियमों का उल्लंघन किया।

Advertisement Advertisement

महंत हरि गिरि ने कहा, “न सिर्फ गुरु, बल्कि किसी अन्य साधु के खिलाफ बोलने की अनुमति नहीं है। इस उल्लंघन के कारण अखाड़े की अनुशासन समिति ने उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश की।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभय सिंह को तब तक अखाड़े से बाहर रखा जाएगा, जब तक वह अपने गुरु के प्रति सम्मान दिखाने और अनुशासन का पालन करना नहीं सीखते।

अभय सिंह, जो जुना अखाड़े के महंत सोमेश्वर पुरी के शिष्य थे, ने IIT-बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद साधु बनने का निर्णय लिया था। महाकुंभ 2025 में उनकी कहानी ने काफी चर्चा बटोरी थी, खासकर एक वायरल इंटरव्यू के बाद। अभय सिंह ने एक विवादित रील पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपने पिता को “हिरण्यकश्यप” और अपने गुरु को “पागल” कहा था, जिसके बाद उन्हें अखाड़े में कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा।

इस विवाद के बाद अंततः उन्हें शनिवार रात निष्कासित कर दिया गया। इससे पहले, अभय सिंह को उनके गुरु ने अखाड़े से बाहर कर दिया था, लेकिन उन्होंने मेला छोड़ने से इनकार कर दिया और दूसरे संत के कैंप में शरण ली।

इसे भी पढ़ें :JMM की तमाम समितियां भंग, संयोजक मंडली गठित… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपांच एकड़ में लगी नशे की फसल तहस-नहस… जानें कहां
Next Article महाकुंभ में भयंकर आग… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.