Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीरज चोपड़ा ने चुपके से कर ली शादी, कौन है दुल्हनिया हिमानी… जानें
Headlines

नीरज चोपड़ा ने चुपके से कर ली शादी, कौन है दुल्हनिया हिमानी… जानें

January 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीरज चोपड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : भारत के ओलंपिक चैंपियन सुपरस्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने चाहने वालों को उस वक्त चौंका दिया जब उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। नीरज चोपड़ा ने बीते रविवार यानी 19 जनवरी को सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की। जहां सिर्फ परिवार के ही कुछ सदस्य नजर आए। साथ ही एक फोटो उन्होंने अपनी मां के साथ भी पोस्ट की। साथ ही लिखा कि “जीवन के नये अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। सभी के आशीर्वाद ने हमें एक साथ इस पल तक पहुंचाया।” नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी मोर है। हिमानी मोर टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। हिमानी हरियाणा के सोनीपत से आती हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

शादी के ऐलान कर सबको चौंकाया

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा की शादी का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार था। कई अलग-अलग इंटरव्यू में उनसे पूछा जाता था कि वो कब शादी करेंगे या क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है भी या नहीं, मगर नीरज ने कभी भी इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया। यहां तक कि पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी जब उनके परिवार से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कभी कुछ नहीं बताया लेकिन अब नीरज और उनके परिवार ने चुपचाप बिना किसी हलचल के शादी की खबर देकर सबको चौंका दिया।

कौन है नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया का नाम हिमानी मोर है। हिमानी मोर टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। हिमानी हरियाणा के सोनीपत से आती हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी तस्वीर साझा करने से 2 दिन पहले ही हो चुकी थी। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि दोनों की शादी कहां हुई है.

टेनिस से हिमानी का रिश्ता

बताते चलें कि नीरज चोपड़ा की तरह हिमानी भी एक एथलीट रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमानी टेनिस खेल चुकी है। उन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। हिमानी ने 2017 में भारत के लिए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि खेल जगत से हिमानी का पुराना रिश्ता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमानी मोर फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। हिमानी दिल्ली मिरांडा हाउस की स्टूडेंट भी रह चुकी है जहां उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में बैचलर की डिग्री हासिल की है। हिमानी फ्रैंकलिन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट कोच भी रही हैं।

नीरज की उपलब्धियां

हरियाणा के पानीपत जिले में खंडरा गांव से आने वाले नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को नई पहचान दिलाई। उन्होंने 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे पहले नाम कमाया था। फिर 2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीते थे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि टोक्यो ओलंपिक 2021 में आई जब नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था और एथलेटिक्स में ओलंपिक मेडल, वो भी गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। नीरज ने फिर पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी उपलब्धि को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। इसके अलावा नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड और डाइमंड लीग जीतने वाले भी पहले भारतीय बने।

इसे भी पढ़ें : भारतीय महिला टीम ने जीता World Cup 2025, किस खेल में… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारतीय महिला टीम ने जीता World Cup 2025, किस खेल में… जानें
Next Article गैंगस्टर अमन साहू के खास को लेने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस… जानें कहां

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.