Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JMM नेता सह झारखंड आंदोलनकारी की मिली डे’ड बॉडी, PM रिपोर्ट खोलेगा राज
Headlines

JMM नेता सह झारखंड आंदोलनकारी की मिली डे’ड बॉडी, PM रिपोर्ट खोलेगा राज

January 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JMM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Giridih : JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी उमेश महतो की डेड बॉडी एक डोभा में मिली। बॉडी गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धनयडीह गांव के डोभा में मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। आशंका जतायी जा रही है कि उमेश महतो की हत्या कर उनकी लाश को डोभा में फेंक दिया गया है। मृतक उमेश महतो के बेटे रविंद्र प्रसाद वर्मा ने गांव के ही एक शख्स और उसके बेटे पर अपने पिता की हत्या का इल्जाम लगाया है। पुलिस को दिये अपने बयान में उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर गांव के ही एक शख्स के साथ लफड़ा-झगड़ा चल रहा था।

रविंद्र ने बताया कि बीते रविवार को दिन के करीब 12 बजे उमेश महतो अपनी गाड़ी से सुल्तानगंज के लिये निकले थे। इसी बीच खबर मिली कि पिता की लाश डोभा में मिली है। रविंद्र ने आगे बताया कि उनके पिता झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्व प्रखंड प्रमुख और सरपंच भी रह चुके हैं। झारखंड अलग राज्य बने, इसको लेकर जो आंदोलन हुआ, उसमें भी वे शामिल रहे हैं। 2019 का चुनाव गिरिडीह प्रखंड पश्चिम भाग में उनके पिता के ही नेतृत्व में लड़ा गया था।

स्पॉट पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उमेश महतो की लाश को जब डोभा से निकाला गया तो उनके मुंह-नाक-आंख से खून निकल रहा था। गर्दन में मफलर कसा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करा दिया है। थानेदार श्याम किशोर महतो दलबल के साथ पूरे इलाके में तफ्तीश कर रहे हैं। थानेदार ने बताया कि PM यानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी।

इसे भी पढ़ें : पहचान वाला ही निकला सुपरवाइजर का हत्यारा, SP ने खोला राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगैंगस्टर अमन साहू के खास को लेने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस… जानें कहां
Next Article महिला ट्रेनी डॉक्टर के रे’पिस्ट और ह’त्यारे को उम्रकैद

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.