Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहचान वाला ही निकला सुपरवाइजर का हत्यारा, SP ने खोला राज… जानें
Headlines

पहचान वाला ही निकला सुपरवाइजर का हत्यारा, SP ने खोला राज… जानें

January 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुपरवाइजर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : करीब एक महीना 12 दिन पहले अचानक गायब हुए मधुकम प्लांट के सुपरवाइजर तुम्माला गंगाधर राव की डेड बॉडी मिली है। गंगाधर राव की बॉडी एक कुएं से बरामद की गयी है। राव की हत्या के इल्जाम में तीन संदेही गुनहगार विवेक सिंह, बिजय लोहरा और सचिन मुंडा को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मीडिया के सामने किया।

SP सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते सात दिसंबर 2024 को मधुमक प्लांट के मैनेजर ने तमाड़ थानेदार को बताया कि उनका सुपरवाइजर गायब हो गया है। प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गयी। तमाड़ थानेदार रोशन कुमार का माथा ठनका कि हो न हो राव के गायब होने के पीछे कोई पहचान वाला ही है। उन्हें ऐसा इसलिये लगा क्योंकि राव का कोई भी सगा रांची में नहीं रहता है। उनकी बीमार मां और भाई आंध्रप्रदेश में रहता है। रांची के तमाड़ में राव अकेले रहते थे और मधुकम प्लांट में बतौर सुपरवाइजर काम करते थे। थानेदार ने अपनी टीम के साथ गायब सुपरवाइजर को तलाशना शुरू किया। टेक्निकल सेल की मदद ली। उन्हें एक क्लू मिला और विवेक सिंह मुंडा, बिजय लोहरा एवं सचिन मुंडा को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों टूट गये और दनादन राज उगलने लगे।

खुलासा हुआ कि करीब 21 साल का बिजय लोहरा मधुकम प्लांट में गार्ड के तौर पर काम करता था। उसे सुपरवाइजर तुम्माला गंगाधर राव के बारे में सबकुछ पता था। उसे यह तक मालूम था कि राव के शादीशुदा नहीं है। काफी महीनों से वह अपने पैतृक घर भी नहीं गया। लम्बे अरसे से काम करता है। उसके सारे पैसे उसी के बैंक खाते में रहते हैं। प्लांट में काम छोड़ने के बाद बिजय ने सुपरवाइजर के बारे में अपने दोस्तों को बताया। इसेक बाद 21 साल का विवेक सिंह मुंडा ने सुपरवाइजर तुम्माला गंगाधर राव को मारकर उनके सारे पैसे हड़पने का खतरनाक प्लान बनाया। इस प्लान में 19 साल के सचिन मुंडा को भी शामिल किया गया। तय प्लान के अनुसार बीते सात दिसंबर 2024 को विवेक, बिजय और सचिन ने मिलकर वरदात को अंजाम दिया। तीनों ने सुपरवाइजर को साथ लूटपाट की। प्रतिरोध करने पर उन्हें मारकर कुएं में फेंक दिया। वहीं, उनके ATM से लगभग डेढ़ लाख रुपये निकाल लिये। इसके बाद सुपरवाइजर के भाई को 20 लाख की फिरौती के लिये मैसेज तक कर डाला था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कांड को सुलझाने में तमाड़ थानेदार रोशन कुमार और एसआई शम्भू पंडित की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात सुजीत सिन्हा का माल इधर-उधर करने वाला धराया, SP बोले…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में शीतलहर का अलर्ट 6 जिले होंगे प्रभावित
Next Article राशिफल @ 20 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.