Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 08:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महज 17 साल की उम्र में टपका दिया था जिगरी दोस्त को, अब खुद इस हाल में मिला
Headlines

महज 17 साल की उम्र में टपका दिया था जिगरी दोस्त को, अब खुद इस हाल में मिला

March 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : महज 17 साल की उम्र में अपने जिगरी दोस्त को पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतारने वाले सुमित वर्मा उर्फ टकला की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली। शुक्रवार को राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड के इंद्रपुरी रोड एक स्थित वार्ड पार्षद अशोक यादव के दफ्तर के सामने एक कमरे में उसकी डेड बॉडी मिली। उसकी बॉडी रस्सी से बने फंदे के सहारे कमरे में झूलती हालत में मिली। टकला की मौत के फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना सुखदेवनगर थाने की पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टकला की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार मनोज कुमार ने आशंका जताई है कि टकला की मौत के पीछे उसकी माशूका का हाथ हो सकता है। संभवः माशूका ने ही टकला का काम तमाम करवाया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। इलाके के कुछ लोगों ने हौले से बताया कि टकला कुछ महिने पहले ही जेल से निकला था। उसका एक लड़की के साथ चक्कर चल रहा था। वहीं, उस लड़की को कई दफा दूसरे लड़के साथ देखा गया। आशंका जतायी जा रही है कि उसी लड़के के साथ मिल कर प्रेमिका ने ही टकला को ठिकाने लगा दिया और उसे सुसाइड दर्शाने के वास्ते फंदे के सहारे बॉडी को लटका दिया।

यहां याद दिला दें कि सुमित वर्मा उर्फ टकला पर उसके ही दो दोस्तों के मर्डर का इल्जाम है। पहली हत्या टकला ने अपने दोस्त अंकुश शर्मा की की थी। महज 17 साल की उम्र में उसने अंकुश शर्मा को पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद एक साल उसे रिमांड होम में रखा गया। बालिग हो जाने पर उसे रांची सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल से निकलने के बाद उसने अपने एक और दोस्त अविनाश कुमार को भी मौत की नींद सुला दिला दिया। नशा करने को लेकर हुए लफड़े में टकला ने अविनाश की हत्या छुरा मारकर कर दी थी। अब शुक्रवार को टकला की डेड बॉडी मिली है। पुलिस उसकी मौत के पीछे छुपे राज का खुलासा करने में जुट चुकी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से रंगेहाथ गिरफ्तार… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleDGP अनुराग गुप्ता को दो अहम विभागों का भी मिला जिम्मा… जानें
Next Article राशिफल @ 01 मार्च 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

झारखंड

80 चेहरे, एक जश्न… BFCL में मशीनों के शोर के बीच गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’

September 29, 2026
झारखंड

हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

September 29, 2026
Headlines

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सैन्य कॉलेज में प्रवेश का सुनहरा मौका, RIMCEE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल

September 29, 2026

नमो भारत ट्रेन: यात्रियों के लिए ट्रिप पास की सुविधा शुरू… जानें किसे मिलेगा फायदा

September 29, 2026

80 चेहरे, एक जश्न… BFCL में मशीनों के शोर के बीच गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’

September 29, 2026

हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

September 29, 2026

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.