Ranchi : गैंगस्टर अमन साहू के खासमखास कुख्यात मयंक सिंह ने लोडिंग का काम करने वाले मजदूरों, कर्मियों और अधिकारियों के नाम धमकी भरा पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट मयंक सिंह के नाम के फेसबुक वाल पर शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है… “पतरातू साइडिंग, भुरकुंडा साइडिंग और बरकाकाना साइडिंग में काम कर रहे सारे मजदूर, कर्मी, अधिकारियों को चेतावनी है कि लोडिंग बंद रखें, नहीं तो खोपड़ी खोल दी जाएगी… संचालकों को गैंग के द्वारा लोडिंग बंद करने का वार्निंग दिया गया था फिर भी लोडिंग चल रहा है। इसलिए 24 घंटे का समय दिया जाता है लोडिंग बंद करने का! मयंक सिंह।” हालांकि इस धमकी भरे वायरल पोस्ट में कितना दम है, इस बात का आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्ट के अनुसार कुख्यात मयंक सिंह ने पतरातू, रामगढ़ और बरकाकाना साइडिंग पर लोडिंग का काम बंद करने के वास्ते वार्निंग दी है। काम बंद करने के लिए 24 घंटे का वक्त देने की बात कही है। काम बंद नहीं करने पर खोपड़ी खोल देने की धमकी दी गयी है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात मयंक सिंह ने ली रांची में कोयला कारोबारी पर फा’यरिंग की जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें : अमन साहू गैंग ने राजा अंसारी से तोड़ा नाता, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर फिर फा’यरिंग, कुख्यात मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें : आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की जरूरत : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : जीवन में खेलकूद की बड़ी अहमियत : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : NTPC DGM म’र्डर केस में बाबूलाल ने राज्य सरकार को घेरा, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : शटर खोलते ही CSP संचालक को पिस्टल भिड़ाया और फिर…
इसे भी पढ़ें : म्यूजिकल ग्रुप के नाम पर गंदा धंधा, 44 नाबालिग का रेस्क्यू, SP बोले…
इसे भी पढ़ें : NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव को दिन दहाड़े भून डाला