Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 12:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर फिर फा’यरिंग, कुख्यात मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी
Headlines

कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर फिर फा’यरिंग, कुख्यात मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी

January 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोयला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Latehar : लातेहार में कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर पर आज यानी गुरुवार की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। बाइक सवार दो अपराधियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। घटना लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र की है। इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर अमन साहू के खासमखास कुख्यात मयंक सिंह ने ली है।

कुख्यात मयंक सिंह के फेसबुक वाल पर धमकी भरा पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि “आज शाम बालूमाथ में – Mukesh Singh के घर पर जो गोलीबारी हुआ है… ये मेरे (MAYANK SINGH) के द्वारा कराया गया है… याद रखना दो बार में तुम्हारे दोनों कान का परदा खोले हैं, इस बार मैनेज नहीं किये तो अबकी तुम्हारा – खोपड़ी खोलूंगा, वादा है तुम्हें… मुकेश सिंह… हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे, पर बंदूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी और हां वह वक्त भी हमारा होगा… हम कैंसर एवं शुगर बीमारी के जैसा हैं अंतिम वक़्त तक छोड़ेंगे नहीं… देख लो मेरे बारे में और भी अगर जो कुछ समझना हो तो… क्यूंकी अब फैसला तुमको करना है… MAYANK SINGH”

यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी बीते 6 दिसंबर को कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर पर हमला हो चुका है। उस वक्त एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की थी। जिसकी जिम्मेदारी भी कुख्यात मयंक सिंह ने ही ली थी। इधर, वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंच तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने स्पॉट से तीन खोखे बरामद किये हैं।

इसे भी पढ़ें : बिहार से लेकर बंगाल तक भोरे-भोर डोली धरती

इसे भी पढ़ें : बेल ठुकराकर जेल गये प्रशांत किशोर, बोल गये बड़ी बात… जानें

इसे भी पढ़ें : “छुट्टी दीजिये SP सर, DGP-DIG और आप पर केस करना है”, ASI का आवेदन वायरल

इसे भी पढ़ें : गजब का जुगाड़ लगाया ट्रकों से डीजल चुराने का, SSP खोल गये राज… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिना दारू और DJ के शादी करो और इनाम ले जाओ
Next Article CM हेमंत ने केंद्रीय कोयला मंत्री के साथ की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्या

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.