अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : एक जवान लड़के की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। धारदार हथियार से वार कर इस युवक की हत्या की गयी है। मृतक की शिनाख्त 25 साल के प्रभात कुमार के तौर पर की गयी है। प्रभात कुमार हजारीबाग के नमस्कार चौक के पास का रहने वाला था। वहीं, घटना बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के खीरगांव की है। डेड बॉडी बाकर गली से बरामद की गयी है। हत्या की बात वायरल होते ही आसपास से जुटे लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख इलाके में भारी मात्रा में फोर्स डिप्यूट कर दिया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभात दूसरे राज्य में काम करता था और छुट्टी लेकर गांव आया था। शुक्रवार को ही उसे वापस लौटना था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। उसके घर में मां, भाई और बहन हैं। परिजनों का कहना है कि प्रभात एक साधारण युवक था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालात को देखते हुए मौके पर हजारीबाग के सदर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में बहा ‘टाइगर’ का खू’न, 2 लाख की सुपाड़ी ऑनलाइन हुए थे ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें : 26/11 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा अब NIA की कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में उग्रवादियों का उत्पात, CCL कर्मी को मा’री गो’ली और…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में कई गाड़ियों को फूंक डाला, तीन थानों की पुलिस कर रही कैंप
इसे भी पढ़ें : बच्चियां आगे बढ़े, इसके लिए सरकार हर कदम पर करेगी सहयोग : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : ‘मंईयां’ लाभार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन, दी चेतावनी- “15 दिनों में नहीं हुआ तो…”



