Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चियां आगे बढ़े, इसके लिए सरकार हर कदम पर करेगी सहयोग : CM हेमंत सोरेन
Headlines

बच्चियां आगे बढ़े, इसके लिए सरकार हर कदम पर करेगी सहयोग : CM हेमंत सोरेन

April 10, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। यहां की बच्चियां आगे बढ़े, वे एक मुकाम हासिल करें, इसके लिए सरकार हर कदम पर सहयोग करने के लिए तैयार है। मौका था युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने मुलाकात का। टीम के लोग आज यानी गुरुवार को CM हेमंत सोरेन से मिलने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे थे। यहां विधायक कल्पना सोरेन ने भी टीम से मुलाकात की। मौके पर टीम ने ओरमांझी में गरीब बच्चियों की शिक्षा, लाइफ स्किल प्रोग्राम और फुटबॉल प्रशिक्षण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों से CM हेमंत को जानकारी दी। CM ने भी ओरमांझी जैसे छोटे इलाके में रहने वाली बच्चियों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें तराशने के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है सरकार

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की ताकत खेल है। यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है। हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। आज हर पंचायत में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को नौकरी देने के साथ सम्मानित करने की परंपरा शुरू की गई है। राज्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि यहां खेलों के प्रति एक बेहतर वातावरण बनने के साथ खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिले।

यहां के बच्चे-बच्चियों का खेलों से आत्मीय लगाव है

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के बच्चे- बच्चियों में खेलों से आत्मीय लगाव देखने को मिलता है। उनके पास संसाधनों की कमी होती है, लेकिन खेलों के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। सिमडेगा और खूंटी के सुदूर इलाकों में रहने वाले गरीब बच्चे -बच्चियों के हाथों में हॉकी स्टिक देख कर आप सहज अनुमान लगा सकते हैं कि उनका हॉकी से किस तरह का जुड़ाव है। हमारा राज्य हॉकी के साथ फुटबॉल और अन्य खेलों में भी आगे बढ़े, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

ऊंची उड़ान भरना है, तो सपने जरूर देखें

CM हेमंत सोरेन ने बच्चियों से कहा कि अगर आपको ऊंची उड़ान भरना है, तो सपने जरूर देखना चाहिए। जब आप सपना देखेंगे, तभी आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। आप किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। लेकिन जिस भी क्षेत्र में जाएं, वहां ईमानदारी से मेहनत करें। आपके कार्यों से आपको निश्चित तौर पर अलग पहचान मिलेगी।

चुनौतियों के बीच हमें अपने को स्थापित करना है

CM हेमंत सोरेन ने बच्चियों से कहा कि हर किसी के लिए जिंदगी चुनौतीपूर्ण होती है। इन्हीं चुनौतियों के बीच हमें अपने को स्थापित भी करना होता है। इसमें कोई आपका मददगार साबित होगा ,तो कोई आपको पीछे धकेलने की भी कोशिश करेगा। आपके पास जरूरी संसाधनों का भी अभाव होगा, लेकिन इसके बाद भी आपको ना तो निराश होना है और ना ही हतोत्साहित। आप सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें ।उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं। अपने मनोबल को हमेशा बनाए रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई खेल प्रतियोगिताओं का सफल और शानदार आयोजन करता आ रहा है। हॉकी में हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई टूर्नामेंट आयोजित कर मिसाल पेश की है, जिसकी सराहना देश और दुनिया ने की है। अब फुटबॉल के भी के बड़े आयोजन करने की योजना है, ताकि यहां के फुटबॉल खिलाड़ियों को एक बेहतर माहौल दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बच्चियों से किया संवाद

CM हेमंत सोरेन ने इस मौके पर पढ़ाई के साथ फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही बच्चियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ट्रस्ट से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। देश विदेश में होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिल चुका है। आज हमारे लिए फुटबॉल से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आप जैसी बच्चियां फुटबॉल में झारखंड का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान बच्चियों ने भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

600 बच्चियां ले रही फुटबॉल का प्रशिक्षण

CM हेमंत सोरेन को युवा इंडिया ट्रस्ट के निदेशक श्री फ्रांज़ गैसलर ने बताया कि रांची के ओरमांझी में ट्रस्ट की ओर से तीन तरह के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के द्वारा भी सपोर्ट किया जा रहा है। इसके तहत यहां गरीब बच्चियों के लिए स्कूल संचालित किया जा रहा है, जहां कक्षा 2 से 12 वीं तक की पढ़ाई होती है। वहीं, 600 बच्चियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावे लाइफ स्किल्स वर्कशॉप्स के जरिए बच्चियों के लिए स्वास्थ्य , करियर, कैंपस प्लेसमेंट आदि को लेकर इवेंट्स होते हैं। यहां की बच्चियां विदेशों में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा खूंटी जिले में नया कैंपस बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से इसमें हर संभव सहयोग किया जाएगा।

CM हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वाले युवा इंडिया ट्रस्ट के निदेशक फ्रांज़ गैसलर, चाइल्ड डेवलपमेंट ऑफिसर निहारिका, युवा स्कूल की प्रिंसिपल श्रुति, लाइफ स्किल प्रोग्राम की को-ऑर्डिनेटर अंकिता के साथ कई बच्चियां शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में 14 प्रस्ताव पास, 17380 स्टूडेंट्स को नौकरी की ट्रेनिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगल में घुसे जांबाजों ने नक्सलियों को दिया तगड़ा झटका
Next Article टीचर के घर सेंधमारी, बच्चों के गुल्लक का पैसा तक ले उड़े चोर

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.