अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी थाना क्षेत्र के चालम बरटोली गांव में बीते चार अप्रैल को किस्टो दास मुंडू नामक युवक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्या के तीन संदेही गुनहगारों अब्राहम समद (24), मंगरा मुंडा (22 ) और रोशन सांगा (20) शामिल हैं। यह जानकारी खूंटी SDPO वरुण रजक ने मीडिया को दी। SDPO ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त पत्थर और पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और गहन अनुसंधान के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन और अभियुक्तों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने हत्याकांड में अपने संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि मामूली विवाद और गाली गलौज के कारण नशे की हालत में किस्टो दास मुंडू की हत्या की गई थी। छापेमारी दल में खूंटी के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोहन कुमार, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, खूंटी थाना के एक एसआई मणिदीप और अड़की थाना के एसआई रौशन खाखा के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में जवान लड़के का म’र्डर, छुट्टी में आया था गांव
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर के युवा डॉक्टर ने खोजी इस खतरनाक बीमारी की नयी दवा
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में बहा ‘टाइगर’ का खू’न, 2 लाख की सुपाड़ी ऑनलाइन हुए थे ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें : 26/11 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा अब NIA की कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में उग्रवादियों का उत्पात, CCL कर्मी को मा’री गो’ली और…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में कई गाड़ियों को फूंक डाला, तीन थानों की पुलिस कर रही कैंप
इसे भी पढ़ें : बच्चियां आगे बढ़े, इसके लिए सरकार हर कदम पर करेगी सहयोग : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : ‘मंईयां’ लाभार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन, दी चेतावनी- “15 दिनों में नहीं हुआ तो…”



