Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 12:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में बढ़ेगी हलचल
Headlines

खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में बढ़ेगी हलचल

April 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीरियड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : घरेलू शेयर बाजार में अगले कुछ दिनों में करीब 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड खत्म होने वाला है। इन 21 कंपनियों में हुंडई मोटर इंडिया, डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर, स्विगी जैसी बड़ी कंपनियां हैं। लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद इन कंपनियों के एंकर इन्वेस्टर्स के पास उपलब्ध करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक के शेयर स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे बाजार में बड़ी हलचल नजर आ सकती है।

स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सजेशन, रिसर्च और ट्रेडिंग कंटेंट उपलब्ध कराने वाली कंपनी नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया, अग्रवाल्स हेल्थ केयर और स्विगी के अलावा स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स, हरिओम पाइप, होनासा कंज्यूमर (मामाअर्थ), वारी एनर्जीज, सैगिलिटी इंडिया, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, एएसके आटोमोटिव, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर, सेलो वर्ल्ड, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा, अजैक्स इंजीनियरिंग, डिफ्यूजन इंजिनियर्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, गोदावरी बायो रिफाईनरीज दीपक बिल्डर्स एंड इंजिनियर्स, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्लू जेट हेल्थ के एंकर इन्वेस्टर्स के लिए लॉक इन पीरियड खत्म होने वाला है।

auto

दरअसल, जब भी कोई कंपनी आईपीओ लॉन्च करती है, तो उसमें कुछ बड़े संस्थागत निवेशकों को एंकर इन्वेस्टर के रूप में शामिल किया जाता है। इन इन्वेस्टर्स के सामने आईपीओ में हिस्सेदारी खरीदने के बाद एक निश्चित अवधि तक अपने शेयर को होल्ड करन की शर्त होती है। मतलब एक निश्चित अवधि तक एंकर इन्वेस्टर अपने पास रखे शेयर को बेच नहीं सकते हैं। इस अवधि को ही लॉक इन पीरियड कहा जाता है। लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद एंकर इन्वेस्टर्स को ओपन मार्केट में शेयर बेचने की अनुमति मिल जाती है। आमतौर पर लॉक इन की अवधि 3 या 6 महीने की होती है।

हुंडई मोटर्स इंडिया ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किया था। इस कंपनी के करीब 81,821.65 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत वाले 50.78 करोड़ शेयर का 6 महीने का लॉक इन पीरियड खत्म होने वाला है। इसी तरह डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा, डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर, स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स और अजैक्स इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों के एंकर इन्वेस्टर्स का 3 महीने का लॉक इन पीरियड खत्म होगा।

इसे भी पढ़ें : CM के विदेश दौरे पर भाजपा ने उठाया सवाल, क्या बोले बाबूलाल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमास्टर्स गेम्स 20 अप्रैल से धर्मशाला में, करीब 4500 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
Next Article CSK में चोटिल गुरजपनीत की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.