अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : उत्तर पूर्वी जिले के मुस्तफाबाद इलाके में बीती देर रात एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर घायल हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम पहुंची। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बीती देर रात करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहीं मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है।
उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल संदीप लांबा ने बताया कि मलबे से बाहर निकाले गए 14 लोगों में से 4 की मौत हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। मलबे में 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। वहीं मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने की घटना पर प्रत्यक्षदर्शी रशीद ने बताया कि यहां दो पुरुष, दो महिलाए, उनके परिवार और किराएदार रहते हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। रसीद ने बताया कि चार मंजिला इमारत में करीब 25 लोग रहते थे। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पहले ही निकाल लिया था। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
इसे भी पढ़ें : खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में बढ़ेगी हलचल
इसे भी पढ़ें : मास्टर्स गेम्स 20 अप्रैल से धर्मशाला में, करीब 4500 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
इसे भी पढ़ें : बिना लिखित परिक्षा के पा सकते हैं 65 हजार की नौकरी, कहां है वैकेंसी… जानें
इसे भी पढ़ें : स्कूल जा रहे मासूम भाइयों पर कुत्ते ने किया हमला, एक की गयी जान
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि



