Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 03:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूह अफजा मामला : दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रवैया देख बाबा ने मा’री पलटी
Headlines

रूह अफजा मामला : दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रवैया देख बाबा ने मा’री पलटी

April 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रूह अफजा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

New Delhi : पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि हमदर्द कंपनी के उत्पाद रुह अफजा के बारे में दिए गए बयान को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पांच दिनों के अंदर हटा लेंगे। बाबा रामदेव की ओर से पेश वकील राजीव नय्यर ने ये बातें हमदर्द की याचिका के जवाब में कही। इससे पहले आज सुबह हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव को इस बात के लिए आड़े हाथों लिया था कि उन्होंने हमदर्द के मशहूर ब्रांड रूह अफजा को ‘शरबत जेहाद’ कहा था। जस्टिस अमित बंसल की बेंच ने कहा था कि बाबा रामदेव के बयान ने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया है और ये अक्षम्य है।

बाबा रामदेव ने कहा था कि हमदर्द कंपनी के उत्पाद रूह अफजा से की गई कमाई से मदरसा और मस्जिद बनाये जाएंगे। इस पर हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया ने पतंजलि के खिलाफ याचिका दायर की है। हमदर्द की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि बाबा रामदेव ने हमदर्द के खिलाफ बिना किसी रोक-टोक के धर्म को चोट पहुंचाने वाले बयान दिए। बाबा रामदेव का बयान धार्मिक विभाजन पैदा करता है और ये हेट स्पीच के तहत आता है। ये बयान मानहानि के तहत भी आते हैं। रोहतगी ने कहा कि बाबा रामदेव की ओर से जारी किए गए वीडियो तुरंत हटाये जाने चाहिए। बाबा रामदेव ने इसके पहले भी एक कंपनी हिमालय पर इसलिए आरोप लगाया था कि उसका मालिक मुस्लिम है। रोहतगी ने कहा कि बाबा रामदेव को एलोपैथिक के संबंध में भ्रामक बयान और विज्ञापन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट फटकार लगा चुका है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव से कड़ाई से निपटने की जरूरत है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : रूह अफजा पर बाबा रामदेव की टिप्पणी अक्षम्य : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें : झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनका’उंटर के बाद बोकारो में जिंदा धराये थे दो नक्सली, कौन-कौन… जानें
Next Article एक साल से चल रहे लफड़े में मा’रा गया ननकू लाल, क्या बोले SP… देखें

Related Posts

Headlines

गंडक में नेपाल से आया 5.43 लाख क्यूसेक का सैलाब, छह जिलों में जल-तांडव की आहट

September 29, 2026
Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गंडक में नेपाल से आया 5.43 लाख क्यूसेक का सैलाब, छह जिलों में जल-तांडव की आहट

September 29, 2026

राशिफल @ 29 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 29, 2026

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.