अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहू स्थित पाईक टोली के पास एक झोपड़ी से बरामद अज्ञात महिला का शव को पहचानने वाले को बीस हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जायेगा। महिला का शव को पुलिस ने 12 अप्रैल को बरामद किया था। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में कर्रा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस बीच, खूंटी पुलिस प्रशासन ने मृतका की पहचान बताने वाले को बीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अगर किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी है, तो वह इन संपर्क नंबरों पर सूचना दे सकता है पुलिस अधीक्षक, खूंटी 9431706116, थाना प्रभारी, कर्रा 9122986556, डीसीबी शाखा, खूंटी 8340655295। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जानकारी तुरंत साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : अखंड सुहाग के लिए 26 को सुहागिनें करेंगी वट सावित्री व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ की बढ़ाई गयी सुरक्षा, ज्योति ने यहां भी शूट किया था वीडियो
इसे भी पढ़ें : SCL में सहायक पदों के लिए vacancy, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : बूथ के भीतर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, EC ने बाहर रखने का किया जुगाड़
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने की श्रावणी मेला को लेकर हाई लेवल मीटिंग, दिये निर्देश
इसे भी पढ़ें : IAS विनय चौबे का हुआ चेकअप, नेफ्रोलॉजी विभाग को भेजी गयी रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में दिखेगा भारतीय सिनेमा और फैशन का समागम… जानें कब
इसे भी पढ़ें : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा बढ़ी रिमांड, कितने दिनों के लिए… जानें



