Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 12:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पर्यावरण के प्रति लोगों को जगाने के लिए JESA उठा रहा अनाखो कदम… जानें क्या
झारखंड

पर्यावरण के प्रति लोगों को जगाने के लिए JESA उठा रहा अनाखो कदम… जानें क्या

May 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पर्यावरण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ (JESA) की ओर से “स्वस्थ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” थीम पर आधारित दस दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत सोमवार, 27 मई से की गई। यह अभियान 5 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत पौधरोपण और कपड़े के थैलों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत संघ के लकड़ा गोदाम स्थित कार्यालय से की गई, जहां पौधरोपण के साथ-साथ कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव राहुल कुमार ने कहा कि राज्य में पर्यावरण और जलवायु में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है, जो चिंता का विषय है। अभियंता समाज इस बदलाव को लेकर गंभीर है और इस दिशा में सामाजिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है ताकि रांची सहित राज्य के विभिन्न शहरों और गांवों को आकस्मिक जलवायु परिवर्तन से बचाया जा सके। राहुल कुमार ने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है और “स्वस्थ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” अभियान इस विचारधारा को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और सहज भविष्य देने के लिए पर्यावरण के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

auto

संघ की दुमका, मेदिनीनगर, हजारीबाग और जमशेदपुर अंचलीय समितियां भी इस राज्यव्यापी अभियान में भाग लेंगी और वृक्षारोपण व कपड़े के थैले वितरण के माध्यम से आम जनता को प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने के लिए जागरूक करेंगी।

कार्यक्रम में संजीव कुमार, समरेंद्र प्रसाद, लोकेश रंजन, अंशुमन प्रकाश, अमन प्रसाद, प्रियंका सिन्हा, दामिनी पंडित, पंकज कुमार, अनुराग नारायण, मनीष और पीयूष प्रताप मौजूद रहे।संघ का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, जो समाज को एक हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : रिक्शा सवार लड़कियों के गले से चेन छीन गला दिया था सोना, दो अरेस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article48 IPS अधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी SP बने अजीत कुमार, पुष्कर प्रवीण रुरल एसपी
Next Article रिक्शा सवार लड़कियों के गले से चेन छीन गला दिया था सोना, दो अरेस्ट

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.