Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 02:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 48 IPS अधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी SP बने अजीत कुमार, पुष्कर प्रवीण रुरल एसपी
Headlines

48 IPS अधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी SP बने अजीत कुमार, पुष्कर प्रवीण रुरल एसपी

May 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IPS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कुल 46 IPS अधिकारियों को तबादला किया गया है। वहीं दो को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। SP से लेकर IG और ADG स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। रांची के सिटी एसपी और रुरल एसपी को भी बदल दिया गया है। 2016 बैच के IPS अधिकारी अजीत कुमार को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण पुष्कर रांची के नये रुरल एसपी बनाये गये हैं।

auto

जारी अधिसूचना के मुताबिक एडीजी रैंक के चार, आईजी रैंक के नौ, डीआईजी रैंक के नौ और एसपी रैंक के 25 अधिकारी का तबादला किया गया है, जबकि स्पेशल ब्रांच आईजी प्रभात कुमार को जैप आईजी का प्रभार दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजी तदाशा मिश्रा को विशेष सचिव गृह, कार एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थापित किया गया। इसी प्रकार एडीजी संजय लाठकर को रेल एडीजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं एडीजी प्रिया दुबे को प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित किया गया। एडीजी टी कंडासामी को एडीजी अभियान बनाया गया है। साथ ही आईजी मनोज कौशिक को आईजी रांची जोन के पद पर स्थापित किया गया। आईजी अखिलेश कुमार झा को पुलिस अकादमी हजारीबाग में पदस्थापित किया गया। आईजी एवी होमकर को रेल आईजी, प्रभात कुमार को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बोकारो आईजी माइकल राज एस को आईजी अभियान, दुमका आईजी क्रांति गड़ीदेशी को बोकारो जोन का आईजी, आईजी नरेंद्र कुमार को आईजी मानवाधिकार, शैलेंद्र कुमार सिंह को आईजी दुमका, सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटेल मयूर कनैयालाल को आईजी प्रोविजन, हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार को एसीबी का डीआईजी, पलामू डीआईजी वाई एस रमेश को एससीआरबी डीआईजी, बोकारो डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी कार्मिक, कोल्हान डीआईजी चौथे मनोज रतन को स्पेशल ब्रांच डीआईजी, संध्या रानी मेहता को डीआईजी बजट, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी स्पेशल ब्रांच, नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी पलामू, चंदन कुमार झा को डीआईजी सीआईडी, अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी कोल्हान, कुसुम पूनिया को जैप 9 कमांडेंट, जमशेदपुर एसएसपी के पद पर पदस्थापित किशोर कौशल को जैप 7 का कमांडेंट, मोहम्मद अर्शी को सिमडेगा एसपी, धनबाद एसएसपी एच पी जनार्दन को स्पेशल ब्रांच का एसपी, निधि द्विवेदी को पाकुड़ एसपी, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर को पीटीसी पदमा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार पीयूष पांडे को जमशेदपुर का एसएसपी, प्रभात कुमार को धनबाद एसएसपी, अमन कुमार को गढ़वा एसपी, सादिक अनवर रिजवी को लोहरदगा एसपी, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह को एसीबी एसपी, चतरा एसपी विकास पांडे को एसीबी एसपी, अंजनी अंजन को हजारीबाग एसपी, सिमडेगा एसपी सौरभ को जैप 10 का कमांडेंट , राजकुमार मेहता को जामताड़ा एसपी, शंभू कुमार सिंह को जैप 4 कमांडेंट, अजीत कुमार को रांची सिटी एसपी, मुकेश कुमार को गोड्डा एसपी, राकेश रंजन को चाईबासा एसपी, हरिश बिन जमा को गुमला एसपी, मनीष टोप्पो को खूंटी एसपी, हरविंदर सिंह को बोकारो एसपी, सुमित अग्रवाल को चतरा एसपी, प्रवीन पुष्कर को रांची ग्रामीण एसपी, ऋतिक श्रीवास्तव को धनबाद नगर का एसपी बनाया गया।

इसे भी पढ़ें : शौकिया गुंडा बनने की चाहत ने अल्फाज को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशौकिया गुंडा बनने की चाहत ने अल्फाज को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
Next Article पर्यावरण के प्रति लोगों को जगाने के लिए JESA उठा रहा अनाखो कदम… जानें क्या

Related Posts

Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.