अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने सोने की चेन छिनतई के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो नौशाद और चोरी का सोना खरीदने वाले रवि कुमार चौरसिया शामिल है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और गलाया हुआ 7.128 ग्राम सोना बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि लोअर बाजार थाना अर्न्तगत बहू बाजार-बरनाबास अस्पताल के सामने से चेन छिनतई की घटना हुई थी। रिक्शा पर सवार दो युवती जा रही थी। पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन अपराधी ने रिक्शा पर सवार एक युवती से सोने की चेन झपट लिया और भाग गए।
एसएसपी ने बताया कि सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी और स्थानीय गुप्तचरों के सहयोग से इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की। घटना में शामिल एक अपराधी की गिरफ्तारी की गई । पूछताछ के दौरान छीना गया चेन का गलाया हुआ सोना की बरामदगी सोना खरीदने वाले के पास से की गई। इस घटना में शामिल अन्य दो अपराधी की पहचान हो गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
इसे भी पढ़ें : 48 IPS अधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी SP बने अजीत कुमार, पुष्कर प्रवीण रुरल एसपी
इसे भी पढ़ें : शौकिया गुंडा बनने की चाहत ने अल्फाज को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
इसे भी पढ़ें : “पैसा नहीं दिया तो छोड़ देंगे तुमको”… सुनते ही खौला खू’न और कर डाला कांड
इसे भी पढ़ें : बाइक सवार दो लड़कों के धराते ही सॉल्व हो गया बड़ा केस, SP क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में ट्रिपल म’र्डर : पत्नी-दो बच्चों को सिलबट्टे से मौ’त के घाट उतारा, गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गये कई जिलों के DC… देखें
इसे भी पढ़ें : देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC पर रिजल्ट में मनमानी का लगाया इल्जाम, क्या बोले… जानें



