Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 08:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीते 20 साल की JDU-BJP सरकार में जो काम हुआ, वह आज तक नहीं हुआ : CM नीतीश
Headlines

बीते 20 साल की JDU-BJP सरकार में जो काम हुआ, वह आज तक नहीं हुआ : CM नीतीश

May 30, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna/Vikramganj : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बिहार के बिक्रमगंज में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोरदार स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बीते 20 साल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार ने कहा कि जब 24 नवम्बर 2005 को राजग की सरकार बनी, जिसमें भाजपा और जदयू शामिल रही, उसके पहले जो सरकारें थी, उन्होंने राज्य में कोई काम नहीं किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कितनी बड़ी संख्या में महिलाएं दिख रही हैं। इसके पहले वालों ने कोई काम किया था क्या? जब से हम लोग सरकार में आए तब से हमने सबके लिए काम किया है। हम लोग पूरे तौर से बिहार के विकास में लगे हैं और अच्छे से काम हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य किया गया। सड़क, पुल, पुलिया का बड़े पैमाने पर निर्माण कराया गया। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया। गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया। अभी हाल में, कुछ नई बसावटें और कुछ नये घर बन रहे हैं। इस साल जून तक हर घर बिजली, हर घर शौचालय और हर घर नल का काम पूरा कर लिया जाएगा।

CM नीतीश ने कहा कि सात निश्चय-2 के तहत सभी योजनाओं में तेजी से काम चल रहा है। युवक और युवतियों को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवायी जी रही है। पिछले साल भी हम घूमे और इस साल भी जनवरी से फरवरी के दौरान पूरे राज्य में घूमे हैं । तमाम मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान हमने 50 हजार करोड़ रुपये के 430 नई योजनाएं शुरू की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के बजट में बिहार को काफी कुछ दिया, जिसमें एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे खास है। जो कुछ भी बिहार को मिला है वह गौरव की बात है। केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा की है, यह बहुत खुशी की बात है।

Advertisement Advertisement

आज रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में आयोजित विद्युत, सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़ी 48,500 करोड़ रू॰ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ।

इन योजनाओं के माध्यम से कृषि, उद्योग, व्यापार एवं… pic.twitter.com/S6FRGOPIod

— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 30, 2025

इससे पहले CM नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी का बिक्रमगंज में जोरदार स्वागत किया। मंच से नीतीश ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री पधारे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री की ओर से जो कार्य होने वाला है, जिसमें दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, तीन रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और चार योजनाओं, जिसमें सुपर पॉवर पलांट का निर्माण तथा पथों और पुलों के निर्माण शामिल हैं। इन सबका शिलान्यास किया जा रहा है। इन सबकी लागत करीब 48500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इन योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा, इसके लिए मैं उनका नमन करता हूं और हृदय से धन्यवाद करता हूं।

प्रधानमंत्री ने किया इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

  • पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क
  • गोपालगंज में चार लेन एलिवेटेड, लागत 249 करोड़ रुपये।
  • सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग।
  • सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन।
  • जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण।
  • कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन।
  • नवीनगर में फेज-दो के तहत 800 मेगावाट की तीन बिजली इकाई।
  • एनएच-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा पुल।
  • रामनगर-कच्ची दरगाह एनएच 119 डी, लागत 1083 करोड़ रुपये।
  • हार्डिंग पार्क, पटना में 5 टर्मिनल का रेलवे प्लेटफॉर्म।
  • एनएच-119 ए के पटना-आरा-सासाराम खंड चार लेन।
  • एनएच-319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता छह लेन।

इसे भी पढ़ें : सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंधविश्वास का दंश झेल रही कौशल्या, न्याय का कर रही इंतजार
Next Article PM मोदी ने बिहार को दी 48520 करोड़ की शानदार सौगात

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.