Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खतरनाक स्टंटबाज कासिफ की बाइक जब्त, गाड़ी तक कैसे पहुंचे DSP और टीम… जानें
Headlines

खतरनाक स्टंटबाज कासिफ की बाइक जब्त, गाड़ी तक कैसे पहुंचे DSP और टीम… जानें

June 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाइक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के नवनिर्मित बाबा कार्तिक उरांव फ्लाइओवर (सिरमटोली फ्लाइओवर) पर बाइक से खतरनाक और जानलेवा स्टंट करने वाले शख्स की पहचान रांची पुलिस ने कर ली है। इस स्टंटबाज लड़के का नाम “हंटर@राइडर@कासिफ” बताया गया। वह रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी स्थित खिजुरटोला का रहने वाला है। कोतवाली DSP प्रकाश सोय और सदर थानेदार कुलदीप कुमार की देखरेख में गठित स्पेशल टीम ने कासिफ की बाइक को खोज निकाला है। वहीं, कासिफ फरार बताया जा रहा है। कासिफ ने अपनी बाइक को अपने ही एक रिश्तेदार के घर पर छुपा रखा था और खुद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement Advertisement

यहां याद दिला दें कि सिरमटोली फ्लाइओवर के उद्घाटन के बाद ब्रिज पर कासिफ बाइक पर खतरनाक और जानलेवा स्टंट कर रहा था। उसके इस स्टंट का वीडियो खूब वायरल हो गया। झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने मामले में संज्ञान लिया और ट्वीट कर रांची पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने X पर लिखा… “@TrafficRanchi इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्रवाई करें। यह लोग हुनर नहीं, हुड़दंग करने वाले हैं। @Ranchipolice इनसे पूछा जाये कि जीवन अनमोल है या जलवा…”

. @TrafficRanchi इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्यवाही करें,यह लोग हुनर नहीं हुड़दंग करने वाले है।@ranchipolice इनसे पूछा जाय कि जीवन अनमोल है या जलवा…@DC_Ranchi @HemantSorenJMM https://t.co/DEG9BUSitF

— Deepak Birua (@deepakbiruajmm) June 6, 2025

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के ट्वीट और निर्देश के बाद DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय को आगे का टास्क सौंपा। स्पेशल टीम गठित की गयी। हमेशा एक्टिव मोड में रहने वाले सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को इस टीम में शामिल किया गया। वायरल हुए वीडियो और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस की टीम बूटी के खिजुरटोला तक पहुंच गयी। लोगों से पूछताछ करने पर कासिफ के घर तक का पता मिल गया। पुलिस उसके घर पहुंची, पर वह घर पर नहीं मिला। घर से थोड़ी ही दूर उसके एक रिश्तेदार के घर पर उसकी स्टंट वाली बाइक मिल गयी। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और सदर थाना ले आई। वहीं, स्टंटबाज कासिफ की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, क्या बोले… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विस चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, क्या बोले… जानें
Next Article पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं को दो साल बाद भी नहीं मिला वेतन लाभ

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.