Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विस चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, क्या बोले… जानें
Headlines

बिहार विस चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, क्या बोले… जानें

June 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चिराग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार में पिछले कुछ समय से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले चिराग पासवान के जीजा एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि चिराग पासवान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि चिराग पासवान केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार की सियासत में फिर से एक्टिव हों। इस कयास पर आज केन्द्रीय मंत्री ने खुद जवाब देते हुए अपना इरादा साफ किया। शनिवार को पटना पहुंचे केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि क्या वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे? तब उन्होंने इससे इनकार तो नहीं किया और गेंद लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के पाले में डाल दिया। चिराग ने कहा कि मैं कहां से विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा, इन तमाम विषयों पर चर्चा चल रही है। इसपर अंतिम मुहर पार्लियामेंट्री बोर्ड को ही लगाना है।

पार्टी के स्ट्राइक रेट को मजबूत करना है जरुरी

चिराग ने कहा कि जो लोग मेरे विधानसभा चुनाव को लड़ने को लेकर मेरे गठबंधन के भीतर भ्रम फैला रहे हैं कि मेरी सीएम की कुर्सी पर नजर है तो वे जान लें, ऐसा कतई नहीं है। भरोसा रखिए कि इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहले से अधिक मजबूत सरकार बनने जा रही है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि अगर मैं विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा तो उसके पीछे की अपनी पार्टी के स्ट्राइक रेट को मजबूत करना होगा। गठबंधन को मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि मैं ही ऐसा अनोखा प्रयोग करने जा रहा हूं। भाजपा या अन्य बड़े दल अपने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मिनिस्टर भी चुनाव लड़े लेकिन इसके पीछे की सोच अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह लाने की होती है। गठबंधन और अपनी पार्टी के स्ट्राइक रेट को बेहतर करने की होती है।

इसे भी पढ़ें : जमीन के धंधे में हुकूमत के वास्ते जुगाड़ कर रहे थे मौत का सामान, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहाने गए तीन दोस्त नदी में डूबे, एक हुआ रेस्क्यू, दो की तलाश जारी
Next Article खतरनाक स्टंटबाज कासिफ की बाइक जब्त, गाड़ी तक कैसे पहुंचे DSP और टीम… जानें

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.