अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : “क्या रे बिपिन मिश्रा, क्या सुन रहे हैं, तुम मार्केट में बहुत अनर्गल बयानबाजी कर रहा है बॉस अमन साहू के स्वर्गवास के बाद से। क्या बोले जा रहा है तुम रे… कि अमन साहू को मर गया तो अब उसका गैंग क्या लेगा। पहले टोरी रेलवे साइडिंग, उसके बाद भुरकुंडा रेलवे साइडिंग और अब तेरा नंबर है रे बिपिन मिश्रा। तुमको जितना सिक्योरिटी बढ़ाना है, बढ़ा लो। नहीं होता है तो Z+ सिक्योरिटी ले लो। उसके बाद भी तुमको और तुम्हारे लोगों को ठोकेंगे। इस बार हॉस्पिटल नहीं, सीधा पोस्टमार्टम घर भेजेंगे तुमको।”… इन धमकी भरे शब्दों के साथ अमन साहू गैंग के आजाद सरकार उर्फ कमांडर के फेसबुक वाल पर एक प्रेस रिलीज शेयर किया गया है। यह प्रेस रिलीज अब खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हुए इस प्रेस रिलीज में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
रांची के बरियातु में रहने वाले कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा के नाम धमकी भरे इस पोस्ट में आगे जिक्र है कि… “बिपिन मिश्रा पर गोली चलवाने के तुरंत बाद बीते सात मार्च को हमने (राहुल सिंह) ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि बिपिन मिश्रा बच गया, पर मेरी कोशिश जारी रहेगी। वहीं, समूचे झारखंड में बिपिन मिश्रा के लिए काम करने वाले सभी पेटी कॉन्ट्रैक्टर, सब-कॉन्ट्रैक्टर और ट्रांसपोर्टर को धमकी दी गयी है। कहा गया है कि बिपिन मिश्रा का काम बंद करो, वर्ना एक-एक तो गोली मारूंगा। जैसे बॉस अमन साहू ने जिंदा रहते हुए तुम्हारे उपर गोलीबारी करवाया था, अब यह जिम्मेदारी वर्तमान बॉस राहुल सिंह ने उठा रखा है।” कमांडर के हवाले से बिपिन मिश्रा के लिए पोस्ट में आगे लिखा गया है कि “मैं (आजाद सरकार) और मेरे वर्तमान बॉस राहुल सिंह (मुखिया जी) ने ठाना है कि जब तक तुम्हें बॉस अमन साहू के पास नहीं भेजेंगे, तब तक हमलोग चैन से सांस नहीं लेंगे। तुम्हारे साथ या जो लोग तेरे से जुड़कर जमीनी स्तर पर तुम्हारा काम कर रहे हैं, वो लोग तुम्हारा काम करना बंद नहीं करेगा तो उनलोगों (Siding Contractor’s, Transporter एवं अन्य) को भी नहीं छोड़ेंगे। उनलोगों को भी ठोकना स्टार्ट करेंगे और बॉस अमन साहू के पास भेजना स्टार्ट करेंगे… बॉस ऊपर में अकेले है, तुमको रे बिपिन मिश्रा और तेरे लोगों को ऊपर भेजेंगे तो बॉस का भी ऊपर में अच्छा खासा मन लगने लगेगा।”
जो कुछ लिखा है प्रेस रिलीज में, पढ़ें हू-ब-हू…
“*#Press_Release__10,
#18_june_2025__Wednesday,
#जय श्री राम,.. #जय महाकाल,… #जोहार झारखंड….
क्या रे – Bipin Mishra – बरियातू रांची (PNM – Pranabnaman Minerals Pvt Ltd ), क्या सुन रहे हैं तुम मार्केट में बहुत अनर्गल ब्यान बाजी करे जा रहा है ~boss #AMAN SAHU_jee, के स्वर्गवास के बाद से….
क्या बोले जा रहा है तुम रे – Bipin Mishra की Aman Sahu तो मर गया तो (#AMAN_SAHU_GANG) क्या??? कर लेगा तेरा…
पहले Tori Railway Siding, उसके बाद Bhurkunda Railway Siding…
और अब.तेरा नंबर है रे – Bipin Mishra, तुमको अपना जितना Security बढ़ाना है बढ़ा लो, नहीं होता है z+ security लेलो, उसके बाद भी तुमको और तुम्हारे लोगों को ठोकेंगे…
इसबार Hospital नहीं सीधा postmortem घर भेजेंगे तुमको…
हमने (RAHUL_SINGH_jee) ने पहले ही कहा था, जैसा कि मेरे द्वारा 07_March_25/Friday, को Bipin Mishra के ऊपर रांची बरियातू में गोलीबारी के तुंरत बाद press release करके बोला गया था कि ~ Bipin Mishra, बच गया पर मेरी कोशिश जारी रहेगा…
– और पूरे Jharkhand में, BIPIN MISHRA के लिए काम करने वाले सभी – पेटी कौनट्रैक्टर, sub – Contractor, Transporter को चेतावनी है की BIPIN MISHRA – का काम बंद करो….
वर्ना एक – एक को गोली मरूँगा….
– जैसे boss #AMAN SAHU_jee, ने अपने जिन्दा रह्ते हुए तुम्हारे ऊपर 07_March_25 के गोलीबारी का घटना के बाद Press Release में जिम्मेवारी लेते समय – वर्तमान boss #RAHUL_SINGH_jee, को एक तरह से जिम्मा दे रखें है तो, आपना नींद सुख – चैन, त्यागो तुम रे – BIPIN MISHRA…
– क्यूँकी??? मैं #AZAAD_SIRKAAR, और मेरे वर्तमान boss #RAHUL_SINGH_jee, (Chief/ मुखिया ji) ने ठाना है की – अब तुम्हें (Bipin Mishra) को जबतक boss #AMAN SAHU_jee, के पास नहीं भेजेंगे तब तक हमलोग चैन की सांस नहीं लेंगे…
– तुम्हारे साथ या जो लोग तेरे से जुड़कर जमीनी स्तर पर तुम्हारा काम कर रहे हैं वो लोग तुम्हारा काम करना बंद नहीं करेगा तो उनलोगों (Siding Contractor’s, Transporter एवं अन्य) को भी नहीं छोड़ेंगे उनलोगों को भी ठोकना स्टार्ट करेंगे और boss #AMAN SAHU_jee, के पास भेजना start करेंगे…
Boss ऊपर में अकेले है, तुमको रे Bipin Mishra और तेरे लोगों को ऊपर भेजेंगे तो boss का भी ऊपर में अछा खासा मन लगने लगेगा….
#AZAAD_SIRKAAR, ~RAHUL_SINGH, (Chief/मुखिया ji) #AMAN_SAHU_GANG, -LAWRENCE BISHNOI_GROUP, -ROHIT GODHARA, -GOLDY BARAR, -JITENDRA MAAN_GOGI, -HASIM BABA, -KALA RANA, -ANMOL BISHNOI”
सात मार्च को कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हुई थी फायरिंग
यहां याद दिला दें कि बिपिन सिंह पर बीते सात मार्च 2025 पर फायरिंग की गयी थी। दिन के उजाले में सुबह करीब 10.45 बजे कोयला कारोबारी अपने घर ग्रीन पार्क से चेशायर होम रोड ऑफिस जाने के लिए निकले थे। ऑफिस जाने के क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की थी। घटना का अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार होने में सफल रहा था। लहूलुहान बिपिन मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गये थे। एसआईटी गठित कर पुलिस लगातार छापेमारी करते घटना के 11वें दिन 18 मार्च को अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई थी। वहीं, घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह ने ली थी।


इसे भी पढ़ें : रांची में दो रोज तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कब-कब… जानें

