WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची प्रशासन की ओर से 19 और 20 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से इन दो दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी की गई है। इसलिए भारी बारिश से रांची में परिवहन और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका है। साथ ही इससे निचले इलाकों में जलजमाव की भी आशंका है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि बारिश से कमजोर संरचना और कच्ची सड़कों को नुकसान का खतरा है। साथ ही भारी बारिश से जान-माल को भी खतरा हो सकता है।
प्रशासन की ओर से राजधानीवासियों से अपील की गई है कि वे निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। इसके अलावा गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सड़कों पर जलभराव की स्थिति में सावधानी बरतने, बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में इन पुलिसकर्मियों का बंद कर दिया जायेगा वेतन, DGP बोले…
इसे भी पढ़ें : रेस्टोरेंट से मिला तीन किलो नकली पनीर, फिर क्या हुआ मालिक के साथ… जानें
इसे भी पढ़ें : टीचर के घर से टपाया था लाखों का माल, तीन को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने शहीद सुनील धान के आश्रितों को दिये 1.2 करोड़ का चेक, फिर क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची की ट्रैफिक व्यवस्था अब होगी दुरुस्त, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

