अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : पलामू की नौडीहा बाजार पुलिस ने हथियार के साथ दो उचक्कों को पकड़ा है। गिरफ्तार लड़कों के नाम सोनू कुमार और सुरज कुमार बताये गये। करीब 20 साल का सोनू कुमार नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के करकटा का रहने वाला है। वहीं, 19 साल का सुरज कुमार का घर पीपरा थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर में है। इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली थी कि करकटा के मंगराडीह गांव में दो लड़के अवैध हथियार दिखा इलाके में गुंडई कर रहे हैं। साथ ही हथियार के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को डराने-हड़काने का काम कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के आदेश पर टीम गठित की गयी और बताये गये लोकेशन पर छापेमारी की गयी। पुलिस ने दोनों लड़कों को धर दबोचा। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर विया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों लड़कों ने बताया कि यह हथियार उन्होंने अपने एक दोस्त से खरीदा था। लोगों को डराना-हड़काना और फोटो-वीडियो वायरल कर इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने की खातिर वह गुंडई कर रहा था। इन दोनों को दबोचने में नौडीहा बाजार थानेदार अमित कुमार द्विवेदी और एसआई आशीष कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : तेज बारिश में धंस गया पुल का हिस्सा, खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर आवागमन ठप
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर का मोस्टवांटेड दिल्ली एयरपोर्ट में धराया, बोला- मेरा हो जायेगा एनका’उंटर
इसे भी पढ़ें : पांच रोज तक होती रहेगी बारिश, अस्त-व्यस्त रहेगा आम जन-जीवन
इसे भी पढ़ें : खतरे के करीब पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर, अलर्ट मोड पर प्रशासन
इसे भी पढ़ें : IT क्षेत्र में युवाओं के उज्जवल भविष्य का सपना साकार करेगी सरकार : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें : कभी AK-47 से आग उगलने वाला आज DIG-SP के सामने हो गया नतमस्तक

