अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Simdega : करंगागुड़ी शिव मंदिर के दौरे पर निकली सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के कदम एक बच्चे को देख सहसा खुद-ब-खुद रुक गये। यह शिव मंदिर सिमडेगा के केरसई प्रखंड में है। जब डीसी कंचन सिंह मंदिर परिसर में बने विवाह मंडप भवन का जायजा ले रहीं थीं, तभी अचानक एक स्कूली बच्चे पर उनकी नजर पड़ी। वह बच्चा जमीन पर लेटा हुआ था। डीसी खुद को रोक न सकी और बच्चे के पास पहुंच गयी। उन्होंने देखा कि बच्चे के माथे पर चोट लगी है और बच्चा दर्द में है। पूछताछ करने पर पता चला कि जख्मी बच्चा सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र है और स्कूल से छुट्टी के बाद लौटते समय गिर गया था, जिससे उसे चोट लग गयी।
उपायुक्त कंचन सिंह ने तत्काल मौके पर मौजूद बीडीओ ज्ञानमणी एक्का को निर्देश दिया कि बच्चे को जल्द से जल्द पास के किसी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उसका इलाज करायें। डीसी के आदेश पर बीडीओ ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जख्मी बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्चे के प्रति उपायुक्त की ममता, संवेदनशीलता और तत्परता के बारे जिसने भी जाना-सुना या देखा, उनके मुख से हौले से बस यही निकला… डीसी हो तो ऐसी।
इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान बिहार CM पद को लेकर बोल गये बड़ी बात… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची में अब 166 के जगह महज इतने दुकानों में बिकेगी शराब
इसे भी पढ़ें : NH-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर कमांडर ने चलवाई गोलियां, पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : सर्किल इंस्पेक्टर के घर की थी डकैती, पुलिस ने चार को दबोचा, SP क्या बोलीं… देखें
इसे भी पढ़ें : भरोसे का खू’न : दोस्त का क’त्ल कर उसकी ही माशूका को ले भागा
इसे भी पढ़ें : बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा में भयंकर उफान, अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : 19 साल की छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया संगीन इल्जाम… जानें क्या

