अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Mumbai : जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट) ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में कुल 17,800 करोड़ रुपये (USD 2.1 बिलियन) से अधिक का निवेश हासिल कर लिया है। कंपनी ने तीन नकद/ऋण म्यूचुअल फंड लॉन्च किए थे। इनमें जियो ब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियो ब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे। 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से अधिक व्यक्तियों ने ऑफर अवधि के दौरान इन फंडों में निवेश किया।
जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है। 30 जून को शुरू हुआ यह न्यू फंड ऑफर 02 जुलाई, 2025 को बंद हुआ। यह न्यू फंड ऑफर भारत के नकद/ऋण फंड सेगमेंट में सबसे बड़ा था, जिसने जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को देश के 47 फंड हाउसों में से शीर्ष 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया।
Jio BlackRock एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा: “संस्थागत और खुदरा निवेशकों के बीच हमारे पहले एनएफओ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, जोखिम प्रबंधन क्षमताओं और डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। यह भारत के विकसित हो रहे निवेश परिदृश्य में, एक ताकत बन कर उभरने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”
Jio BlackRock एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक ‘अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव’ की भी शुरूआत की है। ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने के लिए इस इनिशिएटिव को डिज़ाइन किया गया है। इस इनिशिएटिव में ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से मिनटों में निवेश के लिए अपना अकाउंट बना सकता है।
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने 7468 ANM को दिया नियुक्ति पत्र, क्या बोले… जानिये
इसे भी पढ़ें : जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी
इसे भी पढ़ें : जियो पेमेंट्स बैंक में खाता खोलें और पाएं 5,000 रुपए के गिफ्ट वाउचर्स

