अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा के जंगल में घुसे जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों को झटका दिया है। जवानों ने जंगल में प्लांट किये गये 18 IED बम बरामद किये हैं। ये बम नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के बढ़ते कदम को रोकने के मकसद से प्लांट किये गये थे। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दरम्यान जवानों की नजर IED बम पर पड़ गये और उन जवानों ने वक्त रहते बम को कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर दिया। बमों को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ता की मदद ली गयी।
चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को बीते आठ जुलाई को इंफॉर्मेशन मिली थी कि चाईबासा और खूंटी के बॉर्डर पर जंगली और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने गोला-बारूद छुपाकर रखा है। नक्सलियों का मकसद सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाना और नक्सली विरोधी अभियान में जवानों के बढ़ते कदम को रोकना है। मिली इंफॉर्मेशन पर चाईबासा एवं खूंटी की पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीमों ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान जवानों ने 18 पीस IED बम बरामद किया, जिसे नष्ट कर दिया गया। सभी बम तीन-तीन कियो के थे।
चाईबासा के जंगल में घुसे जवानों ने नक्सलियों को दी तीखी चोट, 18 शक्तिशाली IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज… देखें वीडियो pic.twitter.com/xMuNRlSXwz
— News Samvad (@newssamvaad) July 9, 2025
इसे भी पढ़ें : बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की ह’त्या के पीछे छुपे राज खोल गये DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : OMG! पानी के जगह उगलने लगा आग बोरिंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐसे लाइफस्टाइल से बढ़ रही लो ब्लड प्रेशर की समस्या… जानें उपाय
इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का तबादला, कई CS भी बदले… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची ले पंजाब जा रहा एक करोड़ का माल चतरा में धराया… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पोल पर चढ़ काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौ’त, संघ ने की FIR की मांग
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, DSSSB की 2000 पदों पर Vacancy
इसे भी पढ़ें : बेउर जेल से मिले हुक्म पर हुआ गोपाल खेमका का म’र्डर, रेड शुरू



