Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पोल पर चढ़ काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौ’त, संघ ने की FIR की मांग
Headlines

पोल पर चढ़ काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौ’त, संघ ने की FIR की मांग

July 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पोल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
Ranchi : ओरमांझी में सोमवार को बिजली के पोल पर चढ़ कर मरम्मत का काम कर रहे लाइनमैन उमेश कुशवाहा की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। पुलिस विभाग के अनुसार, बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद किया था। लेकिन जैसे ही मिस्त्री पोल पर चढ़ा, अचानक बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई, जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि करंट लगने से उमेश कुशवाहा बिजली मिस्त्री की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
इधर, लाइनमैन उमेश की मौत मामले को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने गहरा दुख और आक्रोश जताया है। संघ अध्यक्ष अजय राय ने इसे बिजली विभाग की घोर लापरवाही बताया है और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा एवं दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। राय ने कहा कि जब लाइन खराब थी, तब उमेश पोल पर चढ़े। ऐसे में यदि लाइन काटी गई थी, तो सप्लाई कैसे चालू हो गई और अगर नहीं काटी गई थी तो यह और भी गंभीर लापरवाही है। उन्होंने सवाल उठाया कि उमेश के पोल पर चढ़ने के बाद बिजली किसने चालू की, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।
संघ का आरोप है कि उमेश को बिना सुरक्षा उपकरण के काम पर भेजा गया। उन्होंने आश्रित परिवार को मुआवजा और नौकरी देने, अन्य तकनीकी कर्मियों को अनिवार्य सेफ्टी किट उपलब्ध कराने और आउटसोर्स कर्मचारियों को योग्यता के अनुसार कार्य देने की मांग की है। उन्‍होंने चेतावनी दिया कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंंदोलन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : CCTV से खुल गयी दरिंदे की पोल, नाबालिग के साथ किया…
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन पर अवैध कब्जा को लेकर सख्त हुए DC, क्या बोल गये… जानें
Next Article राशिफल @ 08 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.