Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उद्योग में नयी इबारत लिखेगा बिहार, इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी
Headlines

उद्योग में नयी इबारत लिखेगा बिहार, इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी

July 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार अब औद्योगिकरण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। सिर्फ पटना ही नहीं दूसरे जिलों में भी बड़े पैमाने पर औद्योगिक पार्क या हब विकसित किए जा रहे हैं। गयाजी, मुंगेर, मधबुनी समेत अन्य स्थानों पर औद्योगिक पार्क को तेजी से विकसित किया जा रहा है, जिससे राज्य की आर्थिक तस्वीर बदलेगी।

गयाजी में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया

बिहटा के बाद अब गयाजी सबसे बड़े औद्योगिक हब (इंडस्ट्रियल एरिया) के रूप में स्थापित होने जा रहा है। यहां 1670 एकड़ में एक अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क की स्थापना की जाएगी। गयाजी में औद्योगिक विकास की बड़ी तस्वीर उभर रही है जहां राज्य के सबसे बड़ा औद्योगिक क्लस्टर स्थापित होने वाला है। अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत डोभी क्षेत्र में इंटिग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 1339 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया से लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे जिससे बिहार के चौमुखी विकास को गति मिलेगी।

Advertisement Advertisement

इस हब में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 192.05, फर्नीचर के लिए 83.50, रेडिमेड परिधान और लेदरलाइट के लिए 192.05, तकनीकी उद्योग क्लस्टर के लिए 233.80, भवन निर्माण सामग्री के लिए 133.72, हथकरघा एवं हस्तशिल्प के लिए 16.70,लॉजिस्टिक्स के लिए 50.10 और सामान्य रेडी शेड्स के लिए 16.70 एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा। यहां 43 हजार रोजगार के अवसर विकसित होंगे। इसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से औद्योगिक क्षेत्र में 57 हजार और 9 हजार वाणिज्यक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार में उद्यम स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक भूमि मिल सके, इस दिशा में विभाग लगातार काम कर रहा है।

मुंगेर से मधुबनी, चम्पारण से किशनगंज तक बिछेगी औद्योगिक विकास की नींव

इसके साथ ही मुंगेर के (संग्रामपुर अंचल में 50 एकड़ सराकरी जमीन उद्योग विभाग को सौंपी जा चुकी है जहां इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण चल रहा है। वैशाली जिले के जनदाहा, राजा पाकड़ और महुआ में कुल 1243.45 एकड़, सीतामढ़ी के नानपुर और सोनवर्षा, मधुबनी के झंझारपुर में 712 एकड़ औद्योगिक पार्क बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

21 हजार एकड़ भूमि चिन्हित, 7 पिछड़े जिले भी शामिल

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास की घोषणा की गई थी। इसके आलोक में बिहार के विभिन्न जिलों से जिसमें उन सात जिलों जहां पूर्व में कोई औद्योगिक क्षेत्र नहीं था- अरवल, जमुई , कैमूर, सारण,शेखपुरा,शिवहर एवं बांका को भी शाामिल करते हुए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जमीन चिन्हित की जा रही है। उद्योग विभाग को अबतक कुल 21273.07 एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जिसमें से 18059.12 रैयती और 3162.88 सरकारी भूमि हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से अबतक कुल 457.35 एकड़ भूमि विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। बिहार अब सिर्फ कृषि नहीं, बल्कि उद्योगों के नक्शे पर भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेला को लेकर बिहार के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के इस जिले के तमाम स्कूल कल बंद, DC का आदेश जारी
Next Article राशिफल @ 17 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.