Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 03:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रावणी मेला को लेकर बिहार के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन… जानें
Headlines

श्रावणी मेला को लेकर बिहार के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन… जानें

July 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्टेशनों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : श्रावणी मेला के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल द्वारा तीन प्रमुख स्टेशनों – फतुहा, करौटा और अथमलगोला – पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया गया है। यह ठहराव 15 जुलाई 2025 से 10 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों को इन स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रोका जाएगा, ताकि कांवरियों और श्रावणी मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत मिल सके। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो।

दानापुर मंडल प्रशासन ने अपील की है कि सभी यात्री स्टेशन पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की भी तैनाती की जाएगी। श्रावणी मेला बिहार और झारखंड के लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा पर्व है। रेलवे हर साल इस अवसर पर विशेष व्यवस्थाएँ करता है।

Advertisement Advertisement
  • गाड़ी सं. 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 15.04/15.06 बजे अथमलगोला एवं 15.42/15.44 बजे फतुहा स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी सं. 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 08.53/08.55 बजे फतुहा एवं 09.32/09.34 बजे अथमलगोला स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी सं. 18183 टाटा-आरा-बक्सर एक्सप्रेस 17.14/17.16 बजे अथमलगोला एवं 17.38/17.40 बजे करौटा स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी सं. 18184 बक्सर-आरा-टाटा एक्सप्रेस 06.55/06.57 बजे करौटा स्टेशन एवं 07.09/07.11 बजे अथमलगोला पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसे भी पढ़ें : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का हुआ उद्घाटन, मंत्री बोले- इस बार हुए आधुनिक इंतजाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRJD मुसलमानों को लालटेन का किरासन तेल समझती है : प्रशांत किशोर
Next Article सत्यजीत रे के पैतृक घर को लेकर भारत ने बांग्लादेश से किया ये आग्रह

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.