Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मानसून में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, कैसे करें बचाव… जानें
हेल्थकेयर

मानसून में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, कैसे करें बचाव… जानें

July 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मानसून
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। यह मौसम जहां सुकून भरी बारिश और ठंडी हवाएं लेकर आता है, वहीं वेक्टर जनित रोगों (Vector-Borne Diseases) का खतरा भी बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर साल दुनिया भर में 7 लाख से ज्यादा लोग इन बीमारियों के कारण अपनी जान गंवाते हैं। इनमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, लीशमैनियासिस और चगास जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि ये बीमारियां क्या हैं और इनसे बचाव के लिए क्या करें।

क्या हैं वेक्टर जनित रोग?

वेक्टर जनित रोग वे बीमारियां हैं जो मच्छरों, मक्खियों या अन्य कीटों के जरिए इंसानों तक पहुंचती हैं। ये कीट अपने शरीर में बीमारी फैलाने वाले परजीवी, वायरस या बैक्टीरिया को लेकर चलते हैं। जब ये किसी इंसान को काटते हैं, तो बीमारी उनके शरीर में प्रवेश कर जाती है। इन बीमारियों को फैलाने वाले कीटों को ही ‘वेक्टर’ कहा जाता है।

मानसून में क्यों बढ़ता है खतरा?

मानसून के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा मिलता है। गंदगी, खुले कूड़े और नालियों में जमा पानी मच्छरों के लिए आदर्श प्रजनन स्थल बन जाते हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण ये बीमारियां अब नए क्षेत्रों में भी फैल रही हैं। गर्म और नम जलवायु इन बीमारियों के प्रसार को और बढ़ावा देती है।

कैसे करें बचाव?

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है :

  • पानी जमा न होने दें : गमलों, कूलर, बाल्टियों और छतों पर पानी जमा न होने दें। रोजाना इन्हें साफ करें।
  • मच्छरदानी का उपयोग : रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • खिड़की-दरवाजों पर जाली : खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं या उन्हें बंद रखें।
  • मच्छर भगाने वाले उत्पाद : मच्छर भगाने वाली क्रीम, स्प्रे या कॉइल का उपयोग करें।
  • फुल स्लीव्स कपड़े : शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
  • साफ-सफाई : नालियों, कूड़ेदानों और आसपास की जगहों को साफ रखें।
  • फॉगिंग : मोहल्ले में नियमित फॉगिंग करवाएं।
  • पानी को ढकें : पीने और उपयोग के पानी को हमेशा ढककर रखें।
  • सड़क पर जमा पानी से बचें : भरे हुए पानी से होकर न निकलें।
  • इम्युनिटी बढ़ाएं : ताजे फल, सब्जियां और विटामिन C युक्त आहार लें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे।
  • तुरंत जांच : बुखार, बदन दर्द, थकान या त्वचा पर रैशेज दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान सतर्क रहें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। स्थानीय प्रशासन को भी नियमित फॉगिंग और सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी चिकित्सकीय परामर्श, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। वेक्टर जनित रोगों या किसी भी स्वास्थ्य समस्या से संबंधित लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल में भोरे-भोर म’र्डर, जेल से आए कैदी के सीने में दाग दी चार गो’लियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहॉस्पिटल में भोरे-भोर म’र्डर, जेल से आए कैदी के सीने में दाग दी चार गो’लियां
Next Article JDU प्रखंड अध्यक्ष के पिता को गौशाला में घुसकर का’ट डाला

Related Posts

अन्य खबरें

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026
Headlines

25 सालों का शानदार सफर, मशहूर डॉ भदानी बोले- मरीजों का भरोसा…

October 16, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.