अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : भैरव सिंह को रांची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भैरव की चुटिया थाना में पूर्व में दर्ज एक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। भैरव सिंह शनिवार को लड़की से जुड़े एक मामले को लेकर पंडरा ओपी का घेराव करने पहुंचा था। इसी दौरान चुटिया थाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद भैरव सिंह को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद उसे जेल भेज गया है। भैरव सिंह पहले भी CM हेमंत सोरेनके काफिले पर हमला करने के इल्जाम में जेल चुका है।
चुटिया थानेदार लक्ष्मीकांत ने बताया कि भैरव सिंह को चुटिया थाना कांड संख्या 125/25 मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला नगर निगम के टेंडर विवाद से जुड़ा है। पहले भैरव सिंह का टेंडर का काम चलता था। लेकिन फिर दूसरे लोगों का टेंडर का काम चलने लगा। भैरव सिंह पर आरोप है कि उनकी तरफ से पैसों की मांग की गई और नहीं देने पर मारपीट की गयी।
यहां याद दिला दें कि भैरव सिंह का नाम पहले भी विवादों में रहा है। रांची जिला प्रशासन ने नवंबर 2024 में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 20 दिनों के लिए रांची से जिलाबदर (शहर से निष्कासित) कर दिया था। रांची पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर रांची डीसी ने यह कार्रवाई की थी।
इसे भी पढ़ें : इंटेलिजेंस ब्यूरो में 1.4 लाख तक सैलरी पाने का शानदार मौका, कब तक कर सकते हैं अप्लाई… जानें
इसे भी पढ़ें : रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, 37 करोड़ की संपत्ति अटैच
इसे भी पढ़ें : अब इस मशहूर एक्टर ने छोड़ी दुनिया, दिग्गज सितारों के साथ कर चुके काम
इसे भी पढ़ें : बिहार के 14 जवान लड़के रांची में कर रहे थे बड़ा कांड, पुलिस ने ध्वस्त किया नेटवर्क

