WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची की बरियातु पुलिस ने साइबर क्राइम के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। साइबर क्राइम से जुड़े 14 जवान लड़कों को बरियातु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों के नाम केशव कुमार (19), आलोक बलजीत (20), समीत कुमार (21), दिलीप कुमार (27), लव कुमार (24), नितीश कुमार (19), अजन कुमार (23), सुबोध कुमार (25), कृष्ण कुमार (19), साजन कुमार (19), अरुण यादव (25), पंकज कुमार (21), विवेक कुमार (22) और रौशन कुमार (28) बताये गये। सभी के सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इन लोगों में से कुछ लोग मुजफ्फरपुर, कुछ पुर्णिया, कुछ सुपौल और कुछ सहरसा में रहते हैं। इन लोगों के पास से पांच लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 90 एटीएम कार्ड जब्त किये गये हैं। इल्जाम है कि गिरफ्तार किये गये सभी लोग ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर माल बनाते हैं। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।
DIG सह SSP ने बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि बरियातु वाउसिंग कॉलोनी रोड न0-2 के क्वार्टर No. 3K/18 में कुछ लोग रुके हुए हैं। ये लोग करीब एक महीने से यहां पनाह लिये हुए हैं। यहीं से ऑनलाइन गेमिंग का अवैध धंधा कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर सिटी एसपी अमित कुमार के नेतृत्व और सदर डीएसपी संजीव बेसरा एवं डीएसपी सह बरियातु थानेदार मनोज कुमार की देखरेख में टीम गठितकी गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और 14 लड़कों कोधर दबोचा। इन लड़कों के पास से लैपटॉप, एटीएम और मोबाइल जब्त किये गये। पुलिस को दिये अपने बयान में लड़कों ने खुलासा किया कि गुजरे एक महीने से यहां रह रहे हैं। यहां रहकर ऑनलाइन जुआ और गेमिंग करवाते थे। IPL के सीजन में सट्टेबाजी भी करवाते हैं। इन लोगों को कुछआदमी बाहर से गाइड करता है। वह कभी-कभी यहां आता है। इस काम के एवज में लड़कों को 15 से 20 हजार रुपये प्रति महीना दिया जाता था। पुलिस इनलोगों के सरगनाह को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।
इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा, डीएसपी सह बरियातु थानेदार मनोज कुमार, एसआई विश्वाजीत कुमार, भानु कुमार भारती, जॉयदीप बोस, सुबोध कुमार, सिपाही रबिन्द्र पासवान, अजीत कुमार सिंह, भोला भगत, प्रमोद डुंगडुंग, सुशील उरांव और सुनिल कच्छप की भूमिका सराहनीय रही।

