अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : नशे के सौगादरों को लातेहार पुलिस ने तीखी चोट दी है। चंदवा थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। ब्राह्मणी के पास से दो कारों में छुपाकर ले जाए जा रहे करीब 150 किलो गांजा को पुलिस ने जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, इनोवा कार से 90 किलो और अर्टिगा कार से 60 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें रायबरेली के रहने वाले अभिराज सिंह, आर्यन सिंह, बस्ती के रहनेवाले निशांत उपाध्याय और प्रमोद कुमार एवं लखनऊ निवासी प्रदीप कुमार गौतम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कारें और नौ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि नशे का कारोबार करने वाले ये लोग इस गांजे को रांची से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित लिंक की भी तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : विकास की ओर झारखंड के बढ़ते कदम, CM हेमंत ने अब इसको दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : पटना में एक साथ कई पुलिसकर्मी और अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : इंटेलिजेंस ब्यूरो में 1.4 लाख तक सैलरी पाने का शानदार मौका, कब तक कर सकते हैं अप्लाई… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में कानून व्यवस्था पर फिर बरसे चिराग पासवान, पुलिस को लेकर क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : अब इस मशहूर एक्टर ने छोड़ी दुनिया, दिग्गज सितारों के साथ कर चुके काम
इसे भी पढ़ें : बिहार के 14 जवान लड़के रांची में कर रहे थे बड़ा कांड, पुलिस ने ध्वस्त किया नेटवर्क



