अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Sonpur (Bihar) : श्रावणी मेले के अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा सोनपुर के पहलेजा घाट पर कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए विशेष शिविर और विश्राम स्थल का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने मंत्री श्री राजू कुमार सिंह को शॉल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री को बधाई और आभार व्यक्त किया।
ओम कुमार सिंह ने कहा कि सोनपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पर्यटन विभाग इस क्षेत्र में और काम करेगा। पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए इस शिविर में कांवर यात्रियों के लिए पीने का स्वच्छ पानी, प्राथमिक उपचार, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, विश्राम स्थल, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में और बेहतर सुविधाएं देने का काम जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेला को लेकर बिहार के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन… जानें

